बॉलीवुड

शादी की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं ‘जब करूंगी तो खुल्लम खुल्ला करूंगी’

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से राजस्थान में शादी की। प्रियंका और निक की शादी की चर्चा अभी भी जारी है। इनकी वेडिंग की पार्टी भी बाकी है। दोनों अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित दिखे। प्रियंका और निक की शादी को तो सभी ने देख ही ली, लेकिन अब परिणीति की शादी की बात चल रही है। परिणीति प्रियंका की बहन है, ऐसे में अब खबरें है कि वे जल्दी ही शादी करने वाली हैं। जब इस खबर को बल मिला तो परिणीति ने ट्वीट करते हुए बड़ी बात कह डाली। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

इन दिनों परिणीति की शादी को लेकर खबरे वायरल हो रही है। मामला तब बढ़ गया जब एक प्रतिष्ठित अखबार ने परिणीति की शादी की खबर छापी। मामला जब परिणीति के कानो तक पहुंचा तो उन्होंने एक्शन लिया। जी हां, परिणीति ने अपनी शादी की खबरों पर चुप कराते हुए एक ट्वीट किया। परिणीति ने कहा कि अभी शादी करने का कोई ईरादा नहीं है। बता दें कि मुंबई मिरर के मुताबिक, परिणीति शादी करने वाली है, जिसे परिणीति ने पूरी तरह से खारिज कर दिया। इसके अलावा परिणीति ने अपनी शादी को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

जब शादी करूंगी, तो खुलेआम करूंगी

परिणीति तमाम खबरों को खारिज करते हुए कहा कि यह सभी खबरे असत्य हैं, मैं अभी शादी नहीं कर रही हूं। परिणीति ने आगे लिखा कि जब मैं शादी करूंगी तो खुलेआम करूंगी। आप सभी को अच्छे से बताकर करूंगी। बता दें कि परिणीति का नाम इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जुड़ रहा है, जिसकी वजह से अफवाहे उड़ी की प्रियंका के बाद परिणीति का नंबर लग रहा है। हालांकि, परिणीति के बयान से यह साफ लगता है कि वे अभी शादी करने के मूड में नहीं है, क्योंकि वे अभी अपने करियर पर पूरा फोकस करना चाहती हैं।

फिल्म जबरिया जोड़ी से धमाल मचाने आ रही है परिणीति

परिणीति ने अपने करियर में अभी तक कई सारी फिल्मे की है। ऐसे में अब उनकी अगली फिल्म जबरिया जोड़ी आने वाली है, जिसकी शूटिंग में वे व्यस्त हैं। इस फिल्म में परिणीति के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। यह इन दोनों की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों हंसी तो फंसी में नजर आए थे। इसलिए इन दोनों का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं, दोनों को एक साथ कई जगह स्पॉट भी किए गये हैं।

बताते चले कि प्रियंका और निक जोनस की शादी में परिणीति ने जमकर रंग जमाया था। हालांकि, परिणीति प्रियंका और निक की शादी की ज्यादातर फोटोज में नहीं थी, लेकिन जूता चुराई के रस्म में परिणीति ने निक से अपना पूरा हक लिया था और निक ने भी दिल खोलकर उनकी मांगो को पूरा किया था। प्रियंका और परिणीति भले ही सार्वजनिक मंच पर एक साथ कम नजर आती है, लेकिन दोनों बहनों के बीच प्यार का गहरा संबंध है।

Back to top button