बॉलीवुड

शादी के बाद बेबी प्लानिंग पर प्रियंका-निक का बड़ा बयान, बोलें ‘जल्द देंगे आपको खुशखबरी’

राजस्थान के जोधपुर में शाही शादी करने के बाद प्रियंका और निक ने बेबी प्लानिंग पर खुलकर बात की है। जी हां, शादी के बाद प्रियंका और निक ने एक इंटरव्यू में बेबी प्लानिंग को लेकर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ लोग शादी के बाद बेबी  प्लानिंग के नाम से ही घबराते हैं, तो वहीं प्रियंका और निक का उत्साह काबिले तारीफ है। प्रियंका और निक शादी के बाद अमेरिका चले गए थे और वे मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई में वापस आएं हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका और निक की शादी का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि अभी लंबे समय तक चलने वाला है। प्रियंका और निक हनीमून से भी लौट आए हैं, लेकिन जब प्रियंका अपनी फिल्म की शूटिंग को पूरी कर लेंगे तो दोनों एक लंबी छुट्टी पर जाएंगे, जहां वे दोनों एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करेंगे। प्रियंका और निक की शादी से उनकी फैमिली बहुत ज्यादा खुश है और यही वजह है कि दोनों की शादी बहुत ही ज्यादा धूमधाम से हुई। प्रियंका निक से शादी करने के बाद बहुत ही ज्यादा खुश हैं।

बेबी प्लानिंग पर निक का बड़ा बयान

प्रियंका संग एक इंटरव्यू में निक जोनस ने बेबी प्लानिंग पर बात करते हुए कहा कि यह मेरे जीवन एक सपना है, जिसे मैं जल्दी ही पूरा करना चाहता हूं। निक कहते हैं कि जिस दिन मैं पिता बनूंगा, वह दिन मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं होगा। निक के इस बयान के बाद यह साफ जाहिर होता है कि निक पिता बनने के लिए तैयार हो चुके हैं। इतना ही नहीं, निक ने यह भी कहा कि मैंने कम उम्र में बहुत दुनिया देख ली है, ऐसे में जल्दी और तेज़ी से मैं इस ओर बढ़ना चाहता हूं।

यह भी पढ़े –इस देश में हनीमून मना रहे हैं प्रियंका और निक, PC ने शेयर की समुद्र किनारे की खूबसूरत तस्वीर

प्रियंका करती हैं बच्चों को बहुत पसंद

प्रियंका चोपड़ा कई बार यह कहती हुई नजर आ चुकी है कि उन्हें बच्चे बहुत ही ज्यादा पसंद हैं और वह खुद चाहती हैं कि उनके ढेर सारे बच्चे हो। प्रियंका और निक के इस बयान को देखते हुए यही माना जा सकता है कि दोनों बेबी प्लानिंग जल्दी ही कर सकते हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका और निक बच्चों के साथ खेलते हुए पहले भी नजर आ चुके हैं, ऐसे में दोनों जल्दी ही अपने फैंस को खुशखबरी दे सकते हैं।

20 दिसंबर को मुंबई में होगा रिसेप्शन

प्रियंका और निक ने शादी के तुरंत बाद दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसके बाद अब 20 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन आयोजित होगा। यह पार्टी बॉलीवुड सितारों के लिए होगी। याद दिला दें कि दिल्ली के रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे, ऐसे में यह रिसेप्शन इस साल की बड़ी रिसेप्शन पार्टी बनी।

यह भी पढ़े –अपने पति से उम्र के फासले पर पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कर दी सबकी बोलती बंद

Back to top button