बॉलीवुड

देखें प्रियंका और निक की शादी की अनसीन तस्वीरें,दोनों की केमिस्ट्री देख आप भी कहेंगे‘How Cute’

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी जब से हुई है तभी से सबकी नजर उन पर ही टिक गई हैं, हर कोई उनकी शादी और निक-प्रियंका की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात को जानना चाहता है। जोधपुर के उम्मेद भवन में दोनों शादी के बंधन में बंधे और उसके बाद से दोनों की शाही अंदाज से हुई शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों की शादी और रिसेप्शन के बाद से ही बीच-बीच में दोनों की शादी की तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

हालांकि दोनों ने अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था और मेहमानों को शादी में किसी भी तरह की फोटो खींचने की इजाजत नहीं थी। बता दें कि प्रियंका और निक ने अपनी शादी की तस्वीरों को एक मैंगजीन को 1 करोड़ रूपए में बेचा था और उसी मैंगजीन ने इनकी शादी की फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था और प्रियंका और निक ने भी अपनी तस्वीरों को अपने फैंस से सोशल मीडिया पर शेयर किया।

क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे, दोनों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थें जिसमें निक और प्रियंका दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। बता दें कि प्रियंका और निक ने अपनी शादी का पहला रिसेप्शन दिल्ली में दिया था जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की थी और अब जल्द ही 20 दिसंबर को मुंबई में दोनों की शादी का दूसरा रिसेप्शन है। जिस पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं। लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की शादी की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ गई हैं जिनको देखकर प्रियंका और निक के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बनती है, उनकी शादी के अंदर की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर आप भी उनसे आंखे नहीं हटा पाएंगे। देखें तस्वीरें-

 

 

 

 

 

 

 

खबरों की मानें मुंबई में होने वाले रिसेप्शन के बाद प्रियंका और निक अपने हनीमून के लिए स्विटजरलैंड जाएंगे और नया साल वहीं पर सेलीब्रेट करेंगे या नया साल मनाने के लिए वो लेक जेनेवा के रिजॉर्ट टाउन जा सकते हैं। बता दें कि प्रियंका और निक शादी के जल्द ही बेबी प्लैन कर सकते हैं कियोंकी मीडिया में आई खबरों की मानें तो निक जल्द ही अपनी भतीजे और भतीजियों के लिए कजिन ब्रदर या सिस्टर लाने की बात करते नजर आए हैं और वो जल्द ही पापा बनने की फीलिंग को भी फील करना चाहते हैं। तो अब देखना होगा कि कब निक और प्रियंका ये खुशखबरी सुनाते हैं।

Back to top button