बॉलीवुड

केपटाउन में कुछ इस अंदाज में अपना बर्थडे मना रहे हैं तैमूर, वायरल हुई क्यूट सी तस्वीरें

करीना और सैफ के लाडले बेटे तैमूर आज यानि 20 दिसंबर को दो साल हो चुके हैं। करीना और सैफ अपने बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए साउथ अफ्रीका के केपटाउन में जा पहुंचे हैं। तैमूर का जन्मदिन मनाने के लिए करीना और सैफ कई दिन पहले ही छुट्टियों पर जा चुके हैं। साउथ अफ्रीका से सैफ और करीना तैमूर के फैंस के लिए ढेर सारी तस्वीरे पोस्ट कर रहे हैं, जोकि बहुत ही ज्यादा वायरल हो रही है। जन्मदिन के दिन तैमूर की क्यूट क्यूट सी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लोग घंटो निहारते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

केपटाउन में समुद्र के बीच करीना अपने बेटे और पति के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। करीना की इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। नवाब फैमिली में इन दिनों तैमूर की मांग ज्यादा हो गई है। इसलिए तैमूर के साथ करीना और सैफ ज्यादा से ज्यादा तस्वीरे खींचा रहे हैं। केपटाउन में नवाब फैमिली जमकर मस्ती कर रही हैं। कभी तैमूर शर्टलेस होकर अपनी मम्मा करीना के साथ घूम रहे हैं तो कभी पापा के साथ साइकिलिंग कर रहे हैं। ऐसे में नवाब फैमिली तैमूर का दूसरा बर्थडे स्पेशल ढंग से मना रहा है।

केपटाउन में घुड़सवारी करते दिखे तैमूर

केपटाउन से यूं तो तैमूर की कई तस्वीरे वायरल हुई हैं, लेकिन एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। जी हां, तैमूर को घुड़सवारी करते देख हर कोई दंग रह जा रहा है। जहां छोटी सी उम्र में बच्चे सिर्फ बोलना खेलना सिखते हैं, वहीं तैमूर का यह अंदाज सबको भा रहा है। तैमूर कैमरे के सामने आते ही अलग अलग पोज देने लगता है, जिसकी वजह से वह फोटो खींचाने में भी माहिर हो रहा है। करीना ने खुद खुलासा किया था कि तैमूर कैमरे को देखते ही सीधे उसकी तरफ देखने लगता है। इतना ही नहीं, वह कैमरे के सामने आते ही खुद ब खुद पोज देने लगता है।

समुद्र किनारे मस्ती करता हुआ दिखा तैमूर

बता दें कि तैमूर अपने मम्मा और पापा के साथ समुद्र किनारे जमकर मस्ती करते हुए दिखा। केपटाउन से आई तस्वीरें में सैफ और तैमूर कूल ब्लू लुक में मस्ती कर रहे हैं, तो वहीं करीना कपूर व्हाइट में बेहद कूल नजर आ रही हैं। करीना हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। करीना को अपने फैशन से कोई समझौता नहीं करना होता है। केपटाउन में अपने बेटे और पति के साथ करीना खूब मस्ती कर रही हैं। उनके चेहरे की यह खुशी सबकुछ बिन कहे ही बया कर रही है।

शर्टलेस होकर मम्मा संग घूमे तैमूर

केपटाउन में तैमूर कितना मस्ती कर रहा है, इस बात का अंदाजा आप इन तस्वीरों से ही लगा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करीना और सैफ तैमूर के लिए एक छोटी सी बर्थडे पार्टी प्लान कर रहे हैं, जिसमें वे तैमूर के साथ केक काटते दिखाई देंगे। बता दें कि केपटाउन आने से पहले करीना और सैफ ने मुंबई में भी तैमूर की प्री बर्थडे पार्टी आयोजित की थी।

Back to top button