बॉलीवुड

ये मशहूर सितारे 2019 में करने जा रहे हैं शादी, नंबर 3 की वेडिंग से टूट जाएंगे लाखों दिल

साल 2018 बॉलीवुड के लिहाज से शादियो का साल रहा है। जी हां, साल के आखिरी के महीने तक कई सितारे शादी के बंधन में बंधे। हर तरफ शादी की धूम नजर आई। बॉलीवुड के इतिहास में हमेशा 2018 को याद किया जाएगा, क्योंकि इस दीपिका से लेकर सोनम कपूर तक सभी शादी के बंधन में बंधे। इतना ही नहीं, बॉलीवुड में शादियो का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि नये साल में कई जोड़िया शादी करने के लिए तैयार हैं, जिसकी वजह से 2019 भी शादी का साल बनता हुआ नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

आज हम आपको उन सितारो के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि 2019 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन सितारो के शादी की चर्चा तो बहुत पहले से है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले साल ये सभी सितारे शादी के बंधन में बंधने का मूड बना चुके हैं। इस लिस्ट में कई मशहूर सितारे शामिल हैं, जिनकी शादी का इंतजार उनके फैंस बड़े ही बेसब्री से कर रहे हैं। इस कड़ी में ऐसे सितारो के नाम भी शामिल है, जिनकी शादी के बाद लाखों फैंस के दिल भी टूट सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस कड़ी में कौन कौन से सितारे शामिल हैं।

श्रुति हासन और माइकल कोर्सल

श्रुति हासन बॉलीवुड और साउथ की उभरती हुई अभिनेत्री हैं। श्रुति हासन 2019 में अपने ब्वॉयफ्रेंड माइकल कोर्सल से शादी करने का प्लान बना रही हैं। बता दें कि श्रुति हासन मशहूर अभिनेता कमल हासन की बेटी हैं। श्रुति हासन लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, ऐसे में अब उन्होंने शादी करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़े –बड़ी सी बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं वरूण धवन की गर्लफ्रेंड, जल्द करेंगे दोनों शादी

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के इश्क की कहानी तो इन दिनों काफी चर्चा में है। जी हां, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह कपल 2019 में शादी कर सकता है। मलाइका अरोड़ा उम्र में अर्जुन कपूर से बड़ी है, लेकिन दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखी जाती है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी के चर्चे तो बहुत ही ज्यादा है, लेकिन कभी कभार इनमें अनबन की खबरे भी सामने आती हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबर का इंतजार उनके फैंस बड़े ही बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों 2019 में शादी करने का फैसला ले सकते हैं।

यह भी पढ़े –रणबीर संग रिश्ते पर भड़की आलिया, बोलीं ‘नहीं करनी उसके बारे में बात, मुझे आती है शर्म’

वरूण धवन और नताशा

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरूण धवन अपनी बचपन की दोस्त नताशा से अगले साल शादी कर सकते हैं। जी हां, नताशा को वरूण बचपन से जानते हैं और अब इनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों की शादी 2019 में हो सकती है, क्योंकि दोनों अब अपने इस रिश्ते को शादी का नाम देना चाहते हैं।

Back to top button