बॉलीवुड

साउथ अफ्रीका की सड़क पर मम्मा करीना संग दिखे तैमूर, शर्टलेस में वायरल हुई छोटे नवाब की तस्वीर

जहां एक तरफ कई बॉलीवुड स्टार किड्स डेब्यू कर चुके हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ स्टार किड्स बचपन में ही सुपरस्टार बन चुके हैं। इसी कड़ी में तैमूर अली खान का नाम भी शामिल है। जी हां, तैमूर अली खान अब किसी से सितारे से कम नहीं है। तैमूर अली खान अब सुपरस्टार बन चुके हैं, जिकी वजह से उनकी एक एक मूवमेंट भी खबर बन जाती है। इन दनों तैमूर अली खान अपनी फैमिली के साथ साउथ अफ्रीका गये हैं। तैमूर अपना दूसरा जन्मदिन बनाएंगे, जिसे करीना और सैफ एक शानदार तरीके से मनाना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

करीना और सैफ का लाडला तैमूर अब दो साल का होने वाला है, ऐसे में उसका बर्थडे मनाने के लिए दोनों साउथ अफ्रीक जा पहुंचे हैं। मुंबई छोड़ने से पहले दोनों ने प्री बर्थडे पार्टी आयोजित किया था। करीना और सैफ तैमूर की बर्थडे पार्टी को यादगार बनाना चाहते हैं। इसलिए करीना और सैफ अफ्रीका पहुंच गए हैं। दोनों वहां पर इन दिनों जमकर मस्ती कर रहे हैं। बात यही नहीं रूकती हैं, वहां से भी तैमूर की तस्वीरे आग की तरह वायरल हो गई है। तैमूर अफ्रीका में अपने बर्थडे से पहले सड़को पर घूमते नजर आए, जिसमें वह बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रहा है।

शर्टलेस में वायरल हुई छोटे नवाब की तस्वीर

यूं तो फिल्मों में आपने अक्सर अभिनेताओ को शर्टलेस देते हुए देखा होगा। जी हां, अब तो शर्टलेस का ट्रेंड बन गया है, जिसकी वजह से अब जब छोटे नवाब की तस्वीर शर्टलेस में पोस्ट हुई तो वायरल होना तो स्वाभाविक है। तैमूर अपनी मां करीना के साथ शर्टलेस होकर अफ्रीका की सड़को पर घूमते हुए नजर आएं। तैमूर इस तस्वीर में काफी ज्यादा क्यूट लग रहे हैं तो वहीं अगर बात करीना की जाए तो वह भी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।

पापा सैफ के साथ साइकिल पर घूमते दिखे तैमूर

साउथ अफ्रीका में इन दिनों सैफ अली अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने तैमूर के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान सैफ अली खान तैमूर को साइकिल पर घूमाते हुए नजर आए। सैफ अली खान तस्वीर में साइकिल के नीचे हैं, तो वहीं तैमूर को साइकिल पर बिठा रखा है। सैफ अली खान ने जब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो यह पूरी तरह से वायरल हो गई। बता दें कि इस तस्वीर में तैमूर की क्यूटनेस बहुत ही ज्यादा कमाल की लग रही है।

20 दिसंबर को है तैमूर का बर्थडे

बीते कुछ दिनों से ही तैमूर का बर्थडे मनाने के लिए करीना और सैफ अफ्रीका में ही हैं। इस दौरान तैमूर के साथ मिलकर करीना और सैफ खूब मस्ती कर रहे हैं। बता दें कि तैमूर का दूसरा बर्थडे 20 दिसंबर को है, जिसके लिए करीना और सैफ ने बड़ी तैयारी कर रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करीना कपूर साउथ अफ्रीका में काम के सिलसिले में गई है, ऐसे में वहां से वे भारत एक लंबे अंतराल के बाद आ सकती है।

Back to top button