बॉलीवुड

मुस्कुरा रही थीं प्रियंका अचानक रो पड़े निक जोनास, देखें वीडियो

दीपवीर की शादी के बाद लोगों को प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरं का इंतजार था। फिल्मों में इतनी बार दुल्हन बनने वाली प्रियंका असल जिदंगी में जब दुल्हन बनी तो कैसी थीं, यह जानने के लिए लोग बेताब थे। साथ ही यह भी देखने क लिए कि विदेशी निक शेरवानी में कैसे लगेंगे। हालांकि हिंदु रीति रिवाज से पहले दोनों ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी हुई और इसके बीच एक बड़ा ही खूबसूरत पल सामने आया। यह वह पल था जब प्रियंका सफेद गाउन पहने निक के पास आ रहीं थीं औऱ शादी के लिए तैयार निक की आंखों में आंसू आ गए।

दोनों की शादी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बहुत ही खूबसूरत तरीके से सफेद गाउन में प्रियंका हाथ में गुलदस्ता लेते हुए निक की तरफ बढ़ रही हैं।

जब रो पड़े निक

 

View this post on Instagram

 

Once upon a fairytale… @nickjonas Link in bio @people

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

प्रियंका ने राल्फ लॉरेन का गाउन पहना था। यह गाउन बेहद ही खूबसूरत था और इस गाउन में प्रियंका और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका के पिता यह खूबसूरत नजारा देखने के लिए मौजूद नहीं थे, लेकिन उनकी मां ने अपनी बेटी के लिए यह पल बहुत ही खास बनाया।

 

फेयरीटेल जैसी थी प्रियंका की शादी

प्रियंका की निक से शादी बिल्कुल वैसी ही थी जैसी बचपन में परियों की कहानी सुनाई जाती है। प्रियंका एक राजकुमारी लग रही थीं और निक एक राजकुमार। प्रियंका को आता देख निक की आंखें भर आई वहीम प्रियंका के चेहरे पर से मुस्कराहाट कम नहीं हो रही थी। दोनों ने रिंग एक्सचेंज करने के बाद वाउस पढ़े और फिर किस किया।दोनों की शादी के बाद कॉकटेल पार्टी भी ही जिसमे सबने जनकर मस्ती की।

हालांकि कुछ ऐसा ही नजारा प्रियंका और निक की हिंदु शादी में देखने को मिला जब प्रियंका और निक की शादी की रस्में हो रही थीं उस वक्त प्रिंयका की आंखे भर आई थी। उन्होंने एक दूसरे को वचन दिया कि वह हमेशा एक दूसरे से ऐसा ही प्यार करते रहेंगे और अपने वचनों को कभी नहीं भूलेंगे।

इस दौरान प्रियंका के घरवालों ने अपनी प्यारी बेची का हर कदम पर साथ दिया। उन्हें मिस वर्ल्ड की सीढ़ी दिखाने वाल उनके भाई ने यहां भी अपनी बहन के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं छोड़ी। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ ने निक को हिंदू रीति रिवाजों के बारे में बताते हुए कहा कि 7 फेरे सात वचनों की तरह होते हैं। इसका मतलब यह होता है कि दुल्हा दूल्हन 7 जन्मों के लिए एक दूजे के होना चाहते हैं।

पीएम ने की शिरकत

प्रियंका और निक की शादी बहुत ही खास रही। इसे सबसे खास और बनाया गया जब पीएम मोदी इनकी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। बता दें कि प्रियंका ने खास तौर पर पीएम मोदी को न्यौता दिया था। दोनों की शादी में जहां एक तरफ पश्चिमी संस्कृति दिखी तो वहीं देसी रंग में भी दोनों की जोड़ी खूब जमी। प्रियंका और निक को देसी दुल्हा और दूल्हन की तरह  उन्हें वरमाला के समय उठा लिया गया था। प्रियंका का कन्यादान परीणीति के मम्मी पापा ने किया।

यह भी पढ़ें :

Back to top button