बॉलीवुड

ममा जोनास ने बहु प्रियंका को दिया ऐसा तोहफा, जानकर कहेंगे सास हो तो ऐसी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने क्रिश्चियन और हिंदू दोनों ही रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद प्रियंका माथ पर सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र डाले अपने पति निक के साथ नजर आईं। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में बहुत ही शानदार तरीक से हुई। इतना मही नहीं शादी के बाद प्रियंका की सार ममा जोनास ने और डेनिस जोनास ने प्रियंका को बहुत ही खूबसूरत तोहफा दिया है। प्रियंका अब जोनास परिवार का हिस्सा बन गई हैं। उनके घर की बहु को तोहफे में खास इयरिंग दी गई।

बता दें कि प्रियंका को जो इयरिंग गिफ्ट में मिली है उसकी कीमत 79, 500 डॉलर बताई जा रही है। इंडियन करेंसी के मुताबिक 55.46 लाख रुपए है। इस इयरिंग की सबसे खास बात यह है कि इसमें तरीब 170 स्टोन जड़े हैं और जो इयरिंग का डिजाइन है उसे स्नोफ्लेक कहा जाता है। इसे गोल्ड और डॉयमंड से बनाया गया है। बता दें कि दोनों ने पहले 1 तारीख को क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की और उसके बाद हिंदु रीति रिवाज से एक हो  गए।

प्रियंका चोपड़ा ने पति भले ही विदेशी पति चुना हो, लेकिन जोधपुर में शादी रचा कर देसी गर्ल ने सबका दिल खुश कर दिया। उनकी अबतक की मेहंदी और संगीत के रस्मों की तस्वीरों ने तो सबका दिल लुट लिया। इतना ही नहीं प्रियंका के विदेश ससुराल ने भी पूरी तरह से देसी रंग ओढ़ लिया था।

लाल जोड़े में सजी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग के जोड़ा पहन रखा था, हालांकि इसकी तस्वीर अभी तक खुलकर सामने नहीं आई है। उन्होंने अबु जानी खोसला का डिजाइन किया हुआ लंहगा रहना था। सबसे पहले पूजा हुई और उसके बाद चूड़ा सेरेमनी हुई। शादी का कार्यक्रम शाम को 6 बजे शुरु हुआ। बताया जा रहा है कि प्रियंका जयमाला के दौरान काफी भावुक हो गई थी। अभी तक इनकी शादी की रस्मों की सभी तस्वीरें सामने नहीं आई है।

प्रियंका और निक की शादी में हॉलीवुड स्टार और गेम ऑफ थ्रोम्स की एक्ट्रेस सोफी टर्नर भी थीं। वह जो की पार्टनर हैं और खबर है कि जो और सोफी भी जल्दी ही शादी करने वाले हैं। सोफी भी पूरे टाइम इंडियन अवतार में नजर आई। उन्होंने ग्रीन और  ब्लैक रंग के लंहगे पहन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी संगीत सेरेमनी में अंबानी परिवार भी शरीक हुआ। प्रियंका और निक ने जबरदस्त डान्स पर्फॉर्मेंस दी। बता दें कि प्रियंका के परिवार में जहां सिर्फ उनकी मां और छोटा भाई है वहीं निक के परिवार में तीन भाई, एक भाभी और मम्मी पापा हैं। साथ ही केविन जोनास की दो बेटियां भी हैं जिनकी प्रियंका अब चाची बन गई हैं।

प्रियंका अपनी शादी के दौरान पिता को याद करके बहुत भावुक हो गईं। उनका कन्यादान परिणीति के पैरेंट्स ने किया। उनके माता पिता का कहना था कि यह एक बहुत ही रॉयल शादी थी। जोधपुर में लोगों ने बहुत सम्मान दिया। लोगों को बहुत प्यार मिला। यह शादी बहुत शानदार थी।

यह भी पढ़ें : 

 

Back to top button