बॉलीवुड

ये हैं रणवीर दीपिका की संगीत- मेंहदी के रस्मों की Unseen pics

रणवीर दीपिका शादी के बंधन में बंध गए और फैंस उनकी तस्वीरें देखने के लिए बेताब थे।  उनकी हर तस्वीर लोगों के दिल छू जा रही है। दोनों ने अपनी शादी की दो पिक्चर्स मीडिया के साथ शेयर की थी और इन तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। अब दीपवीर की मेंहदी-संगीत और हल्दी के रस्म की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपको खुद रणवीर और दीपिका से प्यार हो जाएगा।

एक दूसरे  के हुए रणवीर दीपिका

शादी की खुशी में मस्त हुई दीपिका

आखिर बाजीराव को मिल गई मस्तानी…

और नहीं माने रणवीर, घेरदार कपड़ों में किया डांस

दूल्हे का सहरा सुहाना लगता है….

मेंहदी लगा के रखना…डोली सजा के रखना

आज से तेरी खुशियां मेरी हो गई, आज से मेरा घर तेरा हो गया……

कौड़ियों के रस्म में मस्ती करते रणवीर दीपिका

रस्मों में खुशियां बुनते दीपवीर

बॉलीवुड में इन दिनों लोगों की जुबान पर बस एक ही नाम है और वह है दीपिका रणवीर। शादी के बंधन में बंधा यह जोड़ा हर दिन अपनी अद्भूत तस्वीरों से लोगों का दिल जीत रहा है। आज से 6 साल पहले जब रणवीर और दीपिका राम लीला के सेट पर मिलें तो इन्होंने भी नहीं सोचा था कि एक दिन यह दोनों इतने पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।

रनबीर कपूर से अलग हुई दीपिका धीरे धीरे खुद को संभालते हुए सफलता की सीढ़ी चढ़ रहीं थीं वहीं रणवीर नाचते कुदते उनकी जिंदगी में धमाल मचाने आ गए। कॉफी विद करण में करण जौहर ने रणवीर से पूछा था कि राम लीला में उनकी और दीपिका की कमैस्ट्री सिर्फ अच्छी एक्टिंग की वजह से थी? इस पर बेहद चलाकी से जवाब देते हुए रणवीर ने कहा था कि , नहीं इसके पीछे  अच्छा डॉयरेक्शन था। उस वक्त तो किसी ने कुछ नहीं कहा, लेकिन हर कोई जानता था कि पर्दे पर दोनों ने प्यार जताने के लिए कभी एक्टिंग नहीं की।

क्यों खास है दीपवीर का रिश्ता

दीपिका रणवीर के रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात यह है कि दोनों एक दूसरे के फैसलों की इज्जत करते हैं। जब दीपिका ने रनबीर के साथ ब्रेकअप के बाद फिर से उनके साथ फिल्म करने की हिम्मत दिखाई तो रणवीर ने उनकी खुलकर तारीफ की थी। इतना ही नहीं उन्हें अपने प्यार पर हमेशा भरोसा रहा और इसलिए वह खुलकर रनबीर और दीपिका की फिल्मी कैमेस्ट्री की भी तारीफ करते थे।

दीपिका ने भी रणवीर ेके प्यार को हमेशा अपनाया। वह अक्सर उनके साथ पार्टी और इंवेंट में हाथ में हाथ डालें नजर आती। अक्षय कुमार तो रणवीर की उछलती कुदती हरकतों से  परेशान हो गए थे।  उन्होंने कहा था कि दीपिका को सलाम है, पता नहीं रणवीर को कैसे झेलती है…..

रणवीर और दीपिका की पर्दे पर और निजी जिंदगी में हमेशा से जोड़ी हिट रही। इन्होंने तीन फिल्में साथ की औऱ तीनों फिल्में सुपरहिट रहीं। शादी के बाद भी दोनों अलग अलग फिल्मों में नजर आने वाले हैं। शादी के बाद इनके अफेयर के चर्चे थे, लेकिन जब शादी के बाद दोनों पर्दे पर एक साथ होंगे तो वह नजारा और भी खास होगा। पर्दे पर हमेशा अलग हो जाने वाले राम और लीला, बाजीराव और मस्तानी आखिर एक हो ही गए।

यह भी पढ़ें

Back to top button