बॉलीवुड

दीपिका के स्वागत के लिए सजा रणवीर का घर, यहां देखिये दिल चुरा लेनी वाली तस्वीरें

बॉलीवुड के नये नवेले कपल यानि दीपिका और रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को शादी कर ली। जी हां, शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने अपनी एक एक तस्वीरे सोशल मीडिया पर पोस्ट की। मजे की बात यह है कि सभी लोग इनकी तस्वीर देखने के लिए उतावले हो रहे थे, लेकिन दीपिका और रणवीर ने गुरूवार को शादी की सभी रस्में पूरी हो जाने के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरे शेयर की। सोशल मीडिया पर तस्वीर आती ही धमाल मच गया, लेकिन हम यहां आपको इनकी तस्वीरों के बारे में नहीं बल्कि शानदार बंगले के बारे में बताने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

दीपिका और रणवीर अब ऑफिशियली एक दूसरे के हो चुके हैं। याद दिला दें कि दीपिका और रणवीर एक दूसरे को 6 साल से डेट कर रहे हैं और दोनों अब जाकर शादी का फैसला लिया, क्योंकि दोनों ही अपने अपने मुकाम पर पहुंच चुके हैं। दीपिका और रणवीर शादी के बाद जिस घर में रहने वाले है, उसके बारे में जानने के लिए आप पूरी तरह से बेताब हो रहे हैं। जी हां, दीपिका और रणवीर के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। खबरों की माने तो रणवीर का घर नयी दुल्हन के इंतजार के लिए पलके बिछाए हुए है।

यहां रहेंगे दीपिका और रणवीर

बताते चलें कि रणवीर सिंह जिस बिल्डिंग में रहते हैं, उसका एक पूरा फ्लोर खरीद लिया है और पूरे फ्लोर का रिनोवेशन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कपल जल्द ही वहां शिफ्ट होने वाला है। इस घर को पूरी तरह से सजाया गया है। इटली में शादी के बाद दीपिका और रणवीर भारत लौटने की तैयारी कर रहे हैं। बीती रात से ही हर कोई इनकी शादी की शुभकामनाएं दे रहा है। दीपिका के स्वागत के लिए रणवीर का घर महल की तरह सजाया गया है।

दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में बहुत ही शानदार ड्रेस पहना था, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ रणवीर के राजसी ठाठ बाट की चर्चा की जा रही है तो वहीं दीपिका के पारंपरिक लुक की जमकर तारीफ की जा रही है। दीपिका अक्सर पारंपरिक लुक में नजर आती हैं, क्योंकि उन्हें ट्रेडिशनल रहना बेहद पसंद है।

चलिए तो अब बात फिर से रणवीर के घर की करते हैं। दरअसल, रणवीर के पूरे घर को लाइटिंग और फूलो से सजा दिया गया है। रणवीर ने खास इस बात का ध्यान रखा है कि नयी दुल्हन को किसी भी तरह की कमी न हो। दीपिका और रणवीर की शादी तो हो गई, अब वे भारत में आकर एक से बढ़कर एक ग्रैंड पार्टी देंगे, जिसमें राजनेताओं से लेकर सितारों तक का जमवाड़ा देखने को मिलेगा। बता दें कि दीपिका और रणवीर दो रिशेप्सन पार्टी देंगे, जोकि काफी ज्यादा ग्रैंड होने वाली है।

Back to top button
?>