बॉलीवुड

न कोई फिल्म, न कोई ऐड, फिर भी हर साल 100 करोड़ कमाता है बॉलीवुड का ये सुपरस्टार

बॉलीवुड की दुनिया अनेक कलाकारों से भरी हुई है। हर कलाकार अपने काम से लोगों का दिल जीतता है। इस भीड़ में कुछ कलाकार वक्त से पहले ही गुमनाम हो जाते हैं तो कुछ बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद भी अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। यहां कोई एक सुपरहिट फिल्म देकर सुपरस्टार बन जाता है तो वहीं एक फ्लॉप फिल्म करने के बाद उसकी छवि बिगड़ जाती है। यहां सफलता स्थाई नहीं होती है, बल्कि हर फिल्म एक नई चुनौती होती है।

इसके अलावा फिल्में नाम से भी बिकती हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार से मिलवाने जा रहे हैं, जिसे अब फिल्में नहीं मिलती है, लेकिन फिर भी वह सुपरस्टार है। तो चलिए जानते हैं कि वह कौन सा इकलौता कलाकार है, जिसे फिल्म नहीं मिलती है, लेकिन फिर भी सुपरस्टार है?

हम जिस कलाकार की बात कर रहे हैं, उनका नाम सुनील शेट्टी है। अपने जमाने के टॉप कलाकार रहे सुनील शेट्टी अब बॉलीवुड को अलविदा कह चुके हैं या फिर अगर यह कहे कि उन्हें अब फिल्में नहीं मिलती है तो यह गलत नहीं होगा। सुनील शेट्टी एक्शन हीरो के रूप में जाने जाते हैं। एक जमाने में इनकी फिल्में लोगों के दिलों पर राज करती थी। आज भी लोग इनकी फिल्में देखकर वाह कह उठते हैं। माना जाता है कि इनके पास जो कुछ भी है फिल्मों में वह सब इनकी आवाज के बलबूते है। सुनील शेट्टी की आवाज बहुत ही ज्यादा दमदार है, जिससे दुश्मन की रूह कांप जाती थी।

फिल्में नहीं, लेकिन कामयाब हैं सुनील शेट्टी

अपने जमाने में सुपरस्टार रहे सुनील शेट्टी के पास अब फिल्में नहीं है। भले ही इनके पास फिल्में न हो, लेकिन यह असल जिंदगी में सबसे सफल अभिनेताओं में से एक है। जी हां, इनकी गिनती भारत के इकलौते कलाकार के रूप में होती है, जोकि फिल्में न मिलने के बावजूद हर साल 100 करोड़ रूपये कमाता है। सुनील शेट्टी एक सफल अभिनेता तो है ही, लेकिन एक बिजनेस मैन भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुनील शेट्टी मुंबई के पॉश इलाके में एच 20 नाम से बार और रेस्टोरेंट चलाते हैं।

ढेर सारी कंपनियों के मालिक हैं सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी के रेस्टोरेंट सिर्फ मुंबई में ही नहीं है, बल्कि भारत के कई हिस्सों में है। इसके अलावा इनकी कंपनी की गिनती यही खत्म नहीं होती है, बल्कि ये पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम से प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। इतना ही नहीं, इनका खुद का बुटीक भी है, जिससे भी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। सुनील शेट्टी साल भर में बिना कोई फिल्म किये 100 करोड़ कमाते हैं। बताते चलें कि सुनील भले ही अब फिल्मों को लेकर सुर्खियों में नहीं रहते हैं, लेकिन अपने बिजनेस को लेकर रहते हैं। हर कोई सुनील जैसा बिजनेस मैन बनना चाहता है, जिसका बिजनेस इनकी तरह हर साल कामयाबियों की सीढ़िया चढ़े।

Back to top button