राजनीति

राहुल गाँधी के बाद अब कांग्रेस का अधिकारिक ट्वीटर भी हैक, हैकरों ने राहुल के लिए लिखे अपशब्द!

अभी पिछले दिनों किसी हैकर ने कांग्रेस के लाड़ले राहुल गाँधी का ट्वीटर अकाउंट हैक किया था। इस मामले को एक दिन भी नहीं बीता था कि अब किसी ने कांग्रेस का अधिकारिक ट्वीटर हैंडल हैक कर लिया है। आपको बता दें आज सुबह 10 बजे कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल से कुछ आपत्तिजनक ट्वीट किये गए हैं। हैकरों ने कांग्रेसी नेताओं को नहीं बख्सा और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई, साथ ही साथ उनके लिए अपशब्द का भी प्रयोग किया। इसके अलावा हैकरों ने कांग्रेस के लाड़ले राहुल को भी नहीं बख्सा और उनके लिए भी अपशब्द लिखे।

rahul-gandhi-twitter-hack-newstrend-01-11-16-3

अप्रत्यक्ष रूप से दी धमकी:

आपको बता दें जिसने भी कांग्रेस पार्टी का अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट हैक किया उसने लिखा है कि, ‘कांग्रेस के लोग बहुत भोले हैं’। हैकरों ने यह भी कहा कि क्रिसमस के विशेष के लिए हमारे साथ बने रहें। इसका मतलब उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस पार्टी को धमकी दी है कि वह क्रिसमस पर और बुरा करने वाले हैं। हैकरों ने यह भी लिखा था कि उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का यही अंजाम होता है।

शायद किसी पुरानी दुश्मनी का ले रहे हैं बदला:

हैकरों ने आगे लिखा है, ‘क्या तुम लोग मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज करवाना चाहते हो? इससे ऐसा लग रहा है जैसे कोई कांग्रेस पार्टी से अपना बदला ले रहा है। एक गुप्त सूत्र ने बताया कि, किसी को भी नहीं पड़ी है कि वह किसी भले इंसान के साथ ऐसा काम करे, जरुर कांग्रेस पार्टी की वजह से किसी के जीवन में भूचाल आया होगा, तभी वह ऐसा कदम उठा रहा है।

शिकायत करने से और चिढ़ गए हैकर:

rahul-gandhi-twitter-hack-newstrend-01-11-16-2

हैकरों ने आगे कांग्रेस के ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि, ‘हमें तुम्हारी चाभी मिल गयी है’, यह बात साफ़ करती है कि हैकर आगे भी ऐसा कुछ करेंगे। हैकरों ने साफ़ कर दिया है कि उनका इससे राजनीतिक तौर पर कुछ भी लेना-देना नहीं है। आपको बता दें राहुल का ट्वीटर अकाउंट हैक हो जाने के बाद बुधवार की शाम को इसके खिलाफ दिल्ली के साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई गयी थी। इसी बात से हैकर और ज्यादा चिढ़ गए, और इसका बदला लेने के लिए कांग्रेस का अधिकारिक ट्वीटर भी हैक कर लिया।

Back to top button