रिलेशनशिप्स

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके रिश्ते में खोया हुआ रोमांस फिर से वापस आये तो करें कुछ ऐसा!

अक्सर यह देखने को मिलता है कि शादी के कुछ समय तक तो पति-पत्नी के बीच रिश्ता अच्छा होता है, लेकिन समय से साथ रिश्ते की गर्माहट कम पड़ने लगती है। दोनों के बीच से धीरे-धीरे रोमांस गायब होता जाता है। जैसे जीभ का स्वाद बदलने के लिए आप हमेशा कुछ नया डिश खाते हैं, वैसे ही अपने रिश्ते को फिर से अच्छा बनाने के लिए आपको कुछ नए तरीके अपनाने पड़ते हैं। अन्यथा समय की धूल के निचे रिश्ते का रोमांस दब जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपने रिश्ते में खोये हुए रोमांस को वापस पा सकते हैं।

ये करने से होती है नई शुरुआत:

*- रसोईघर में दें साथ:

fun activities to maintain romance

भारत में ये मान लिया गया है कि रसोई का काम केवल औरतों का है। लेकिन ऐसा नहीं है, खाना दोनों लोगों को खाना होता है, ऐसे में एक ही व्यक्ति सारा काम क्यों करे। इसलिए अच्छा यही होता है कि जब भी आपको समय मिले आप अपनी पत्नी का हाथ बटाने के लिए रसोईघर के कुछ काम कर दिया करें। इससे उन्हें मदद भी मिल जायेगी और आपके रिश्ते में भी सुधार होगा। जब आप दोनों साथ में खाना पकाएंगे तो उसमे स्वाद भी ज्यादा होगा।

*- मिलकर किताबें पढ़ें:

fun activities to maintain romance

जब से मोबाइल का दौर चला है तब से लोग किताबों को जैसे भूलते ही जा रहे हैं। किताबें इंसानों की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं और इससे दो लोगों के बीच की दोस्ती भी बढ़ती है। यकीन ना हो तो पुराने समय की फिल्मों को देख सकते हैं। आजकल बेडरूम में जाते ही पति-पत्नी अपने-अपने मोबाइल में व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में दोनों एक दुसरे से बात ही नहीं कर पाते हैं और दोनों के बीच धीरे-धीरे दूरियाँ बन जाती है। इसलिए जब भी समय मिले दोनों अपनी पसंद की किसी किताब को साथ मिलकर पढ़ सकते हैं।

*- पत्नी को कैम्प पर ले जाएँ:

fun activities to maintain romance

अक्सर लोग जब कही बाहर घुमने की योजना बनाते हैं तो वह अपने दोस्त के साथ जाते हैं, खासतौर पर जब वो कैम्पिंग के लिए जाते हैं। अगर आपके रिश्ते में भी रोमांस ख़त्म हो रहा है तो यही मौका है। आप इस बार अपने दोस्तों के साथ ना जाकर अपनी पत्नी के साथ कैम्प पर जाएँ। कैम्प पर आप दोनों ही रहेंगे तो आपके पास खुद के लिए ज्यादा समय मिलेगा। आप दोनों वहाँ अपनी रोज की परेशानियों से दूर अपनी समस्याओं पर बात कर सकते हैं। इससे आपको एक नई शुरुआत करने का मौका भी मिलेगा।

*- रचनात्मक कार्यों को साथ में करें:

fun activities to maintain romance

अगर आपके साथी को बागवानी या पेंटिंग में मजा आता है तो आप भी उसके इस काम में साथ दें। जब वह देखेगी की आपको उसके काम से लगाव है तो उसको आपके ऊपर प्यार आएगा ही। इससे दोनों के जीवन में रोमांस बना रहता है

*- साथ में खरीदारी करें:

fun activities to maintain romance

अक्सर यह देखा जाता है कि पत्नी के साथ बहुत कम ही पति खरीदारी करने के लिए बाहर जाते हैं, क्योंकि वह किसी चीज को लेने में ज्यादा समय लगाती हैं। इसकी एक वजह है कि वह चीजों को बहुत सोच समझकर खरीदतीं हैं, जिससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। अब इतना सारा काम करना होता है तो समय तो लगेगा ही। ये बात पुरुष समझ नहीं पाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी पत्नी आपसे खुश रहे तो अगली बार से उसके साथ खरीदारी करने जाया करिए। इससे आप उसकी पसंद और नापसंद के बारे में भी जान जायेंगे।

*- गेम्स का मजा साथ में लें:

fun activities to maintain romance

आजकल लगभग हर शॉपिंग मॉल में गेमिंग के लिए बड़े-बड़े सेंटर बने हुए हैं। अक्सर वहाँ बच्चे ही खेलने के लिए जाते हैं। अगर आपकी पत्नी को गेम खेलना पसंद है तो आप भी वहाँ पर गेम खेलने के लिए पत्नी के साथ जा सकते हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा वक़्त एक दुसरे के साथ बिताने को मिलेगा। अगर आप बाहर नहीं जा सकते तो घर में ही साथ में बैठकर कोई रोमांस वाली फिल्म भी देख सकते हैं। इससे आपके रिश्तों में सुधार होगा।

Back to top button