बॉलीवुड

दीपवीर के रिसेप्शन की तस्वीरें आईं सामने, रॉयल लुक देखकर कहेंगे- क्या बात….!

दीपिका रणवीर की शादी की तस्वीरों से अभी दिल भी नहीं भरा था और सामने रिसेप्शन की तस्वीरें आ गईं। दीपिका और रणवीर सिंह ने 21 नंवबर को बेंग्लुरु में अपना वेडिंग रिसेप्शन दिया। यहां पर भी दोनों ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई ड्रेस ही पहनी।रणवीर और दीपिका भारत लौटने के बाद अपना पहला रिसेप्शन दे रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों की सुंदरता देखते ही बन रही थी।

दीपवीर का रॉयल लुक

दीपिका औऱ रणवीर का यह रॉयल लुक एक बार फिर लोगों को दिल चुरा लिया। रणवीर ने जहां ब्लैक शेरवानी पहनी तो उसे कॉम्पलीमेंट करते हुए दीपिका ने गोल्डन साड़ी पहनी। मांग में सिंदूर, हाथ में मेंहदी, चेहरे पर दिल चुरा लेने वाली मुस्कान लिए दीपिका किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

पति रणवीर की बातों पर मुस्कराती दीपिका

दीपिका ने रिसेप्शन में गोल्डन सिल्क के साथ साटन वाली साड़ी पहनी। इस लुक को कंपलीट करने के लिए दीपिका ने ग्रीन स्टोन का हार पहना था। शाही मोतियों के हार के साथ दीपिका ने गजरा भी लगाया हुआ था और वह पूरे पारंपरिक लुक में नजर आई।

दीपिका का पल्लू संभालते रणवीर

एक बार फिर रणवीर पति का फर्ज निभाते हुए दीपिका का साथ देते नजर आए और उनका पल्लू भी संभाला। इससे पहले एयरपोर्ट पर भी वह इतने प्रोटेक्टिव हो गए थे कि दीपिका को अपनी बाहों में भरके सबसे बचाते हुए लाए थे।

बता दें कि दीपिका का रिसेप्शन लीला पैलेस होटल में चेल रहा है। यहां खान पान में साउथ इंडियन डिशेज रखी गई हैं। खाने की परख खुद दीपिका की मां और रणवीर की सास उज्जला पादुकोण ने की है। इस रिसेप्शन के अगले ही दिन यह कपल मुंबई के लिए लौट आएगा।

रॉयल लुक में लग रहे बेहद खूबसूरत

दीपिका रणवीर के लिए स्वागल और जश्न का दौर अभी खत्म नही हुआ है। दोनों 24 नंवबर को रणवीर की बहन और दीपिका की ननद रीतिका की पार्टी अटेंड करेंगे। बात दें कि रणवीर रीतिका की बड़ी बहन हैं और वह उन्हें मां समान मानते हैं। इससे पहले दीपिका औऱ रणवीर ने भी रीतिका को बर्थडे की सरप्राइज पार्टी दी थी।

24 नंवबर की पार्टी के बाद तीसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। पहला 21 नंवबर को बेंगलुरु, दूसरा 28 नंवबर को मुंबई में होगा। इनके रिसेप्शन कार्ड को भी मनीषा कोईराला ने शेयर किया है।

कार्ड में लिखा है कृप्या हमारी शादी को सिलब्रेट करने के लिए पधारें। यह रिसेप्शन ग्रैंड हयात मुंबई में 9 बजे से होगा। इस पार्टी का ड्रेस कोड ब्लैक टाई रखा गया है।

 

5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर और दीपिका ने भव्य तरीके से शादी कर ली। इटली के लेक कोमो में दोनों ने कोंकणी औऱ सिंधी रीति रिवाज से शादी की। दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में बहुत ही खास लोगों को इनवाइट किया था। इसमें कैटरीना का नाम तो बिल्कुल ही नहीं शामिल था। हालांकि दोनों ने अपना रिसेप्शन का कार्ड कैटरीना तक जरुर पहुंचाया है।

कैटरीना ने पहले ही कहा था कि  वह दोनों की शादी के लिए बहुत एक्साइटड हैं और अगर उन्हें न्यौता मिला तो वह बहुत सज धज कर शादी में जाएंगी। फिल्हाल शादी तो हो गई अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों रिसेप्शन पार्टी में कौन कौन से लोग शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button