बॉलीवुड

वायरल हुआ प्रियंका और निक की शादी का कार्ड, मेहमानों को किया कुछ इस अंदाज में इनवाइट

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। जी हां, दीपिका और रणवीर की शादी के बाद अब सबकी निगाहें प्रियंका और निक की शादी के पर टिकी हुई है। प्रियंका और निक की शादी को लेकर उनके फैंस बहुत ही ज्यादा उतावले हो रहे हैं। प्रियंका और निक ने हाल ही में सगाई की थी, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर हवा से भी तेजी से वायरल हो रही थी। प्रियंका और निक की शादी के लिए न सिर्फ भारतीय उत्साहित हैं, बल्कि विदेशों में भी इसके चर्चे जोरो से हैं। तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका और निक की शादी को लेकर क्या ताजा अपडेट है?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में 29 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक होगी।  प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां अब शुरू हो चुकी है। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बैलचर पार्टी की, जिसमें वे काफी ज्यादा मस्ती करती हुई नजर आई।  प्रियंका और निक की शादी पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। बता दें कि जहां एक तरफ लोग प्रियंका और निक की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इनकी शादी का कार्ड जमकर वायरल हो रहा है।

प्रियंका और निक की शादी का कार्ड हुआ वायरल

प्रियंका और निक की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जी हां, ग्रीन पेस्टल के साथ छोटे छोटे डिब्बे नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह प्रियंका और निक की शादी के कार्ड की तस्वीर उनकी फिल्म के सेट द स्काई इज पिंक से शेयर की गई है। इतना ही नहीं,  इस कार्ड पर लिखा गया है कि जब पेरिस से सीधा लड्डू चांदनी चौक आए। याद दिला दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पुरानी दिल्ली में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनकी शादी की सारी तैयारियां उनकी मां मधु कर रही हैं।

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के आमंत्रण के साथ रंग बिरंगे मीठे मैक्रुन्स अपने सेट पर मौजदू सभी स्टाफ को अपने को-स्टार्स को गिफ्ट कर रही हैं। प्रियंका का यह अंदाज सबसे अलग माना जा रहा है। दरअसल, लोग अपनी शादी में लड्डू वगैरह देते हैं, लेकिन प्रियंका पैरिस के बिस्कुट बांट रही हैं, जोकि अपने आप में ही एक नया ट्रेंड माना जा रहा है। प्रियंका और निक की शादी के कार्ड की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

याद दिला दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोक इसी साल अगस्त में हुआ था और इसी महीने दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अधिकारिक पुष्टि भी की थी। प्रियंका अपने साथ निक को भारत लाई थी, जिसके बाद निक प्रियंका की मां से मिले और फिर दोनों का रिश्ता पक्का हुआ, जिसके बाद दोनों ने सगाई की और अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Back to top button