बॉलीवुड

मार्केट में धूम मचा रहा है ‘तैमूर’ सॉफ्ट ट्वॉय, फैंस के बीच बढ़ी तैमूर की दीवानगी

बॉलीवुड में जब कोई कलाकार फेमस होता है तो उससे जुड़ी हर चीजों के बारे में बातें आम लोगों में होने लगती है. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तमूर अली खान ने जब से जन्म लिया है तब से वो लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं. हर दिन उनकी नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं और छा जाती हैं, तैमूर अली का अलग ही शान रहता है और उनकी अब तो फैन फॉलोविंग भी खूब हो गई है मतलब इतनी सी उम्र में तैमूर अली खान का चार्म किसी बडे सेलिब्रिटी की तरह हो गया है. इसलिए तो मार्केट में धूम मचा रहा है ‘तैमूर’ सॉफ्ट ट्वॉय, इस ट्वॉय के लिए लोग आ रहे हैं और उनकी पॉपुलैरिटी अब किसी स्टार से कम नहीं है सोचिए जब वो अभी बच्चे हैं तो उनकी ये धाक है जब वो बड़े होंगे तो उनकी पॉपुलैरिटी शायद उनके पापा मम्मी से भी ज्यादा हो जाए खैर ये तो समय ही बताएगा, अभी जानिए तैमूर से जुड़ी कुछ और बातें.

मार्केट में धूम मचा रहा है ‘तैमूर’ सॉफ्ट ट्वॉय

करीना और तैमूर के लाडले तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी तो आप जान ही गए हैं कि आए दिन आई उनकी तस्वीरें ये सारा हाल बयां करती हैं. तैमूर की क्यूटनेस ने लोगों को इतना अट्रैक्ट किया है कि अब कंपनियां मार्केट में तैमूर की तरह दिखने वाला गुड्डा बनाने लगी है और इतना ही नहीं ये गुड्डा मार्केट में आकर खूब धूम भी मचा रहा है. तैमूर के गुड्डे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की. ये गुड्डा बिल्कुल तैमूर की तरह नजर आ रहा है और इसकी कारिगरी बिल्कुल ये बात से इंकार नहीं करवा सकती कि कहीं से वो तैमूर की परछाई नहीं है. तस्वीर शेयर करते हुए अश्विनी ने लिखा, ”ये गुड्डा केरल के एक स्टोर में बिक रहा है.”

कुछ दिन पहले करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सैफ अली ने तैमूर से जुड़ी कुछ खास बातें बताईं. सैफ ने बताया, ”तैमूर की जो सोशल मीडिया पर तस्वीरें आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है. उन्हें इस बात की जानकारी उनके इस बात की जानकारी उनके ससुर रणधीर कपूर ने दी थी. Paparazzi तैमूर की फोटो के लिए ये कीमत लेते हैं.” इस बीच सैफ ने मजाक में कहा कि अगर उन्हें तैमूर के जरिए अच्छा पैसा कमाने को मिलता है तो इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है. चैट शो में सैफ ने साफतौर पर बताया कि जब उन्होंने करीना से इस बात का जिक्र किया तो उसने कहा तुम कितने चीप हो. जिस समय तैमूर का जन्म हुआ तब से तैमूर के सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलोवर्स हैं. इतना ही नहीं उनके नाम से ना जाने कितने इंस्टाग्राम अकाउंट भी बने हैं.

राजकुमार की तरह रहते हैं तैमूर अली खान

साल 2016 दिसंबर में तैमूर का जन्म हुआ, जन्म से पहले ही सैफ ने ये नाम सोचा था. इस नाम के बाद खूब बवाल हुआ क्योंकि तैमूर एक लुटेरे का नाम था जिसकी छवि लोगं के बीच अच्छी नहीं थी. खैर तैमूर पटौदी खानदान के वारिस हैं और उनकी नैनी (आया) को करीब डेढ़ लाख रुपये की सैलरी दी जाती है तैमूर की देखरेख करने के लिए. तैमूर भी सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक पोज दिए रहते हैं और कैमरे को देखकर क्यूट स्माइल देते हैं.
यह भी पढ़ें : सबसे लंबी हैं छोटे पर्दे की ये अभिनेत्रियां, नंबर 2 को शूटिंग के दौरान हील्स पहनना था मना<

Back to top button