बॉलीवुड

एक चुटकी सिंदूर ही नहीं, दीपिका के मंगलसूत्र की कीमत भी है अनोखी

2018 का 14 नवंबर बॉलीवुड के लिए बेहद ही खास होने वाला है। इसकी वजह यह है कि इस इंडस्ट्री के दो सबसे चमकते सितारे रणवीर और दीपिका 14-15 नंवबर को शादी करने जा रहे हैं। लगभग 5 साल तक डेट करने के बाद इनकी शादी की खबरों से बॉलीवुड का बाजार गर्म हो रहा था। अब आखिर में दोनों ने एक दूसरे को सामाजिक रुप से भी स्वीकार लिया है। इनकी शादी सी जुड़ी हर खबरें जानने के लिए लोग बेताब हैं। इसमें सबसे खास है दीपिका का मंगलसूत्र जिसकी कीमत सुनकर आपके होश तो पक्का उड़ सकते हैं।

दीपवीर की हिट जोड़ी

2013 में जब राम लीला के सेट पर दीपिका औऱ रणवीर की मुलाकात हुई उस वक्त रणवीर के अनुष्का के साथ अफेयर की खबरें आ रही थीं। वहीं दीपिका भी रनबीर से हुए ब्रेकअप से ऊबर चुकी थीं। उस वक्त इन दोनों ने भी शायद नहीं सोचा होगा कि यह शादी कर लेंगे। फिल्म में इनकी धमाकेदार एक्टिंग औऱ जबरदस्त कैमेस्ट्री ने लोगों को चौंका दिया। इस फिल्म के बाद बाजीराव-मस्तानी औऱ पद्मावत के साथ इस जोड़ी ने बैक टू बैक तीन सुपरहिट फिल्में देकर बता दिया कि इनकी जोड़ी सुपरहिट है।

सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी रणवीर दीपिका पर जमकर अपना प्यार छलकाने लगें। दीपिका भी रणवीर के हाथों में हाथ डाले नजर आने लगीं। इन्होंने एक दम खुलकर तो अपना रिश्ता लोगों के सामने नहीं रखा, लेकिन कभी भी इस रिश्ते से इनकार भी नहीं किया।  अब 14 और 15 नंवबर को दीपवीर एक होने जा रहे हैं और इसके लिए सारी तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।

करोड़ों के हैं दीपिका के गहने

एक तरफ सबके मन में उत्सुकता है यह जानने की दीपिका किसका डिजाइन किया हुए लंहगा पहनने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी मंगलसूत्र की कीमत भी चौंका सकती है। दरअसल दीपिका ने अपनी शादी के लिए कुछ दिन पहले ही शॉपिंग की है। वह अंधेरी की एक ज्वैलरी शॉप में पहुंची थी। वहां पर उन्होंने करीब 1 करोड़ रुपए के गहने खरीदें।

इतना मंहगा है दीपिका का मंगलसूत्र

जब दीपिका शॉपिंग के लिए पहुंची तो आम लोगों के लिए उस शॉप को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। वहां का शटर भी गिरा दिया गया ताकी दीपिका आरम से खरीददारी कर सकें। दीपिका ने अपना मंगलसूत्र भी खरीदा जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है। जी हां, वैसे तो यह गहना अपने आप में अनमोल होता है, लेकिन दीपिका ने इस अनमोल रत्न के लिए 20 लाख रुपए खर्च किए हैं।

रणवीर ऐसे लेंगे एंट्री

जहां दीपिका 20 लाख का मंगलसूत्र खरीदी हैं वहीं रणवीर सिंह भी कम नही हैं। रणवीर भी किसी घोड़े या गाड़ी से नहीं बल्कि अपनी मस्तानी को लेने सीप्लेन से आएंगे। बता दें कि दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में होने वाली है। बता दें कि इससे पहले ईशा अंबानी और आनंद पीराम की सगाई भी लेक कोमो में हुई थी।

दीपिका का लंहगा

जहां तक दीपिका के लंहगे की बात है तो वह गुलाबी और पर्पल रंग का लंहगा पहनने वाली हैं जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया है। इसके साथ ही वह रीगल जड़ाऊ नेक्लेस भी पहनेंगी। बता दें कि दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से दोनों दिन की जाएगी।

यह भी पढ़ें

Back to top button