बॉलीवुड

मर्णिकर्णिका के बाद मेंटल हो जाएंगी कंगना, जल्द लेंगी पंगा

बेबाक विचार और बिंदास अंदाज वाली कंगना रनौत पर्दे पर बहुत जल्द धमाका करने वाली हैं। नहीं, इस बार किसी विवाद के लिए बल्कि अपनी फिल्मों के जरिए कंगना बहुत जल्द ही धमाल करने वाली हैं। दरअसल मर्णिकर्णिका के साथ जहा कंगना अपने करियर को नया मोड़ देने जा रही हैं वहीं अब मेंटल है क्या और पंगा के साथ एक बार फिर कंगना एक बार फिर दर्शकों के बीच छाने के लिए तैयार हैं। मर्णिकर्णिका का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों को यह ट्रेलर पसंद भी आया है। हालांकि इस ट्रेलर क लेकर दर्शकों ने ट्रोल भी किया है। आइये बताते हैं कैसे यह फिल्में फिर चमकाएंगी कंगना की किस्मत।

मर्णिकर्णिका

झांसी की रानी पर आधारित इसस कहानी में पहली बार कंगना एक महारानी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में उनका लुक भी बहुत पसंद किया जा रहा है। हालांकि जबसे उनकी फिल्म सामने आई है रोज फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना की बहुत लोगों से झगड़े की खबर सामने आ रही है।

इस फिल्म में सोनू सूद भी थें, लेकिन खबर आई कि कंगना से लड़ाई के बाद उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है। इस फिल्म की एक खास बात औऱ है कि इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी कंगना के हाथों में आई थी। अब देखना होगा कि यह फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है।

मेंटल है क्या

नाम से ही अजब गजब लगने वाली फिल्म मेंटल है क्या में एक बार फिर कंगना की जोड़ी राजकुमार राव के साथ जमेगी। इससे पहले दोनों ने फिल्म क्वीन में साथ काम किया था। हालांकि क्वीन पूरी तरह से कंगना पर आधारित फिल्म थी और राजकुमार का रोल कम, लेकिन मजबूत था। अब कंगना एक बार फिर राजकुमार के साथ वही जादू बिखेरनी वाली हैं।

कंगना के साथ काम करने को लेकर लोगों के अलग अलग विचार सामने आते हैं। मेंटल है क्या कि राइटर कनिका ने बताया कि उन्हें कंगना के साथ काम करके बहुत मजा आया। कनिका ने कहा क जब मैंने मेंटल है क्या में कंगना के साथ किया तो पता चला कंगना के बारे में जो बातें कही जाती थी वह बिल्कुल गलत थीं औऱ कंगना बिल्कुल भी ऐसी नही है। यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने होगी।

पंगा

जैसे आजकल कंगना सबसे इंडस्ट्री में पंगा लेती रहती हैं वैसे ही उनकी फिल्म का नाम भी है पंगा। हालांकि यह फिल्म कबड्डी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी उत्तर भारत के माहौल के इर्द गिर्द घूमने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी कर रहे हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना के साथ साथ ऋचा चड्ढा, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी शामिल होंगे।

इस फिल्म के लिए कंगना जी तोड़ मेहनत कर रही हैं।इस फिल्म के लिए कंगना ने वजन भी बढ़ाया है।इस फिल्म में उनके कई रुप देखने को मिलेंगे। इसमें वह सिंगल वुमैन से लेकर शादीशूदा औऱत तक का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुमित व्यास भी अहम रोल में होंगे।

यह भी पढ़ें :

Back to top button