बॉलीवुड

जिसे हम मान रहे थे छोटा-मोटा एक्टर वो निकला सुपरस्टार राजकुमार का बेटा, देखकर नहीं होगा यकीन

मुम्बई – आज बॉलीवुड बदलते समय के साथ हॉलीवुड को टक्कर दे रहा है। एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में बनाई जा रहा हैं। बॉलीवुड को एक नई ऊंचाईयां देने में बॉलीवुड एक्टर्स का योगदान काफी बड़ा रहा है। आज बॉलीवुड को पूरी दुनिया में सम्मान की नजरों से देखा जाता है। बॉलीवुड में भी अब बेहतरीन फिल्में बनने लगी हैं। लेकिन, आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही स्टार के बेटे की जिसने बॉलीवुड को एक नई पहचान दिलाई। अपने अभिनय के दम पर लोगों को कई बेहतरीन यादें देने वाले अभिनेता राज कुमार अब फिल्मों से दूर हैं। लेकिन, सुपरस्टार राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार इन दिनों अपने पापा की तरह की बॉलीवुड में बेहतरीन काम कर रहे हैं।

ये हैं सुपरस्टार राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार

एक दौर था जब राज कुमार की कई फिल्‍मों से लोगों को अपना दिवाना बनाया था। आज भी उनकी फिल्‍मों को काफी सराहा जाता है। अब सुपरस्टार राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। पुरु राजकुमार अपने पिता की ही तरह पॉपुलर हैं। पूरू राजकुमार एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वो दिवंगत दिग्गज अभिनेता राजकुमार के बेटे हैं। उन्हें हिट एंड रन केस में भी गिरफ्तार किया गया था जिसमें कई फुटपाथ पर सोने वाले लोग मारे गए थे। हालांकि उन्हें कभी भी इसके लिए दोषी नहीं ठहराया गया। पुरू राजकुमार महान अभिनेता राज कुमार और उनकी पत्नी गायत्री के बेटे हैं। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं।

उन्होंने ग्रेटिट्सबर्ग कॉलेज, पेनसिल्वेनिया से अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान और थिएटर का कोर्स किया है। और वो रॉक क्लाइम्बिंग, घुड़सवारी, स्कूबा डाइविंग, टेनिस और स्क्वैश सहित कई खेलों में दिलचस्पी रखते हैं। हो सकता है कि आपने कभी इस बात पर ध्यान न दिया हो की वो कौन हैं। तो आपको बता दें कि वो सुपरस्टार राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार हैं। वैसे तो बॉलीवुड में आये दिन कई स्टार्स के बेटे और बेटियां आते रहते हैं लेकिन पुरु ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

करियर

सुपरस्टार राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार ने साल 1996 की फिल्म ‘बाल ब्रम्हचारी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म उनके पिता की मृत्यु के कुछ महीने बाद रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही। तीन साल के अंतराल के बाद, पुरु ने फिल्म हमारा दिल आपके पास है (2000) में विलेन की भूमिका में नजर आये बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म थी। उन्होंने मिशन कश्मीर फिल्म में कैमियो रोल भी किया था जो उसी साल रिलीज हुई थी। कई बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने के बाद वो एक गोरखा सिपाही के रूप में मल्टी-स्टारर फिल्म एलओसी कारगिल (2003) में नजर आये।

इसके बाद उन्होंने उमराव जान (2006) में काम किया। उमराव जान के बाद सुपरस्टार राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार ने साल 2007 में दोष, साल 2009 में दुश्मनी, साल 2010 में वीर और साल 2014 एक्शन जैक्सन जैसी फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि राजकुमार की पुरु के अलावा एक बेटी भी हैं जिनका नाम वास्तविका राजकुमार है। वो एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। कुछ सालों पहले वास्तविका उस वक्त सुर्खियों में आ गई थी जब अभिनेता शाहिद कपूर ने उनके खिलाफ उनका पिछा करने की शिकायत दर्ज कराई थी। शाहिद के मुताबिक, एक महिला प्रशंसक लंबे समय से उसका पीछा कर रही थी। जांच के बाद ये साबित हुआ था कि वो कोई और नहीं बल्कि राजकुमार की बेटी वास्तविका राजकुमार थी।

देखें वीडियो-

Back to top button
?>