बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन विलेन के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड, नहीं जानते होंगे आप

न्यूजट्रैंड बॉलीवुड डेस्कः  भगवान के लिए मुझे छोड़ दो…..पर्दे पर जब भी हिरोइन या हीरो की बहन ऐसा डॉयलाग बोलती थी तो सामने बैठे दर्शकों की सांसे थम जाती थीं। दर्शक जानते थे कि इसकी इज्जत बचना तो बहुत ही मुश्किल है क्योंकि पर्दे पर होते थे ऐसे विलेन जो रे प करने के लिए ही मशहूर थे। 70 और 80 के दशक में बहुत सी ऐसी फिल्में बनीं जिसमें रे प सीन जरुर होते थे। इस फिल्म में विलेन का असली काम ही यही था हिरोइन को हीरो से दूर कर देना और किसी औरत का रे प कर देना। उनके इसी हरकतों ने दर्शकों के बीच खौफ पैदा कर दिया था। आपको बताते हैं ऐसे विलेन के बारे में जिन्होंने परदे पर सबसे ज्यादा बार रे प किया।

प्रेम चोपड़ा

आंखों में हवस, शैतानी मुस्कान और चहकते हुए हीरोइन को जबरदस्ती अपनी बाहों में जकड़ लेना, इस काम में सबसे आगे थे प्रेम चोपड़ा। उन्होंने अपन करियर में 250 से ज्यादा रे प सीन दिए। फिल्म में उनके होने  का मतलब ही होता था किसी औऱत की इज्जत खतरे में है। उनका सबसे फेमस डॉयलाग है प्रेम नाम है मेरा प्रेम चोपड़ा

रंजीत

आये……ऐसे दम भरकर हिरोइन औऱ हीरो की बहन को हवस भरी नजरों से देखने वाले रंजित ने करीब 200 फिल्मों में काम किया है और लगभग 150 रे प सीन किए। उन्हें देखकर दर्शक सिहर उठा करते थें। उनकी एक्टिंग इतनी लाजवाब हुआ करती थी कि लोग सचमुच उन्हें विलेन समझ लिया करते थे।

डैनी

फिल्मों में ज्यादातर विलेन के रोल में नजर आने वाले डैनी ने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्मों में रे प सीन दिए हैं। उनकी दमदार आवाज और खतरनाक लुक से किसी को भी डरा देते थे। कई फिल्में तो ऐसी भी थीं जहां डैनी, रंजीत और प्रेम चोपड़ा ने मिलकर रे प सीन दिए थे। उस फिल्म का वह मंजर सोच सकते हैं कितना खतरनाक रहा होगा।

शक्ति कपूर

आउ…..विलेन की लिस्ट में शक्ति कपूर भी पीछे नहीं हैं। हालांकि शक्ति कपूर ने बहुत सारे यादगार रोल भी किए हैं जिनमें कई बार सपोर्टिंग तो कई बार कॉमेडी रोल भी किए हैं। वैसे शक्ति कपूर का नाम विलेन के रुप में ही याद किया जाता है। उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन  करीब 80 फिल्मों में उन्होंने रे प सीन दिए हैं।

गुलशन ग्रोवर

बैडमैन बैडमैन …बॉलीवुड के बैडमैन ग्रोवर फिल्मों में बहुत कम ही सकारात्मक रोल में नजर आए। पर्दे पर उनकी छवि भी ज्यादातर निगेटिव ही रही। उन्होंने कई फिल्मों में जबरदस्त निगेटिव रोल किए। गुलशन ग्रोवर ने 22 से अधिक रे प सीन देने का रिकॉर्ड बनाया है। पर्दे पर उनसे ज्यादा जल्लाद और कोई नहीं दिखता था।

यह भी पढ़ें :

Back to top button