दिलचस्प

इतिहास की पाँच सबसे महंगी शादियां जिसमे हुआ है बेहिसाब खर्चा कि गिनने में उम्र बीत जाएगी

आम लोग शादी के खर्च को बहुत नाप तोल कर करते हैं मगर दुनिया मे ऐसे बहुत अमीर लोग भी हैं जिन्होंने शादियों में इतना खर्च किया है कि आप सोच भी नही सकते। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बेहद ही शानदार और यादगार शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आप में खास तो थी ही साथ ही साथ पूरी दुनियाभर में एक अलग ही पहचान बना गयी। इन शादीयों में रुपये पैसे तो इस तरह से खर्च हुए जिसका आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते हैं, तो चलिये जानते है दुनिया की ऐसी ही टॉप पाँच शादियों के बारे में जिसमे हुए हैं बेहिसाब खर्चे।

प्रिंसेज डायना और प्रिंस चार्ल्स

ब्रिटेन के शाही राजघराने के वारिस प्रिंस चार्ल्स ने 1981 में प्रिन्सेज डायना से शादी की, ऐसा माना जाता है कि यह शादी 20वीं शताब्दी में हुई सबसे बड़ी और महँगी शादी थी। यह शादी कई वजहों से चर्चा का विषय बनी रही और सिर्फ इतना ही नहीं इसे विश्व के सभी लोगों ने टीवी पर भी देखा। इस शादी पर उस समय करीब 48 मिलियन डॉलर खर्च हुए थे जो की अभी के अनुसार यह 70 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा के बराबर है।

वनिशा मित्तल और अमित भाटिया

वनिशा दुनिया के मशहूर स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल की बेटी हैं, इनका नाम भले ही हमने ज्यादा न सुना हो पर इनके पिता को हर कोई बहुत ही बेहतर ढंग से जानता होगा और आपको शायद यह बताने की आवश्यकता नहीं होगी की लक्ष्मी मित्तल कितने अमीर हैं। खैर आपको बता दें की लक्ष्मी मित्तल दुनिया के सबसे अमीर लोगों मे शुमार है और वनिशा मित्तल तथा अमित भाटिया पेशे से बैंकर हैं और इनकी शादी 2004 में हुई थी। माना जाता हैं कि शादी का पूरा खर्च 66 मिलियन डॉलर आया था जो तकरीबन429 करोड़ रुपये के बराबर है।

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

प्रिंस होना अपने आप मे अमीर होने के निशानी है और शाही परिवार की शादी भी शाही ही होती है। इस जोड़े की शादी 2011 में हुई और इस शादी को वेडिंग ऑफ थे सेंचुरी के खिताब से नवाजा गया है। इस शादी में तकरीबन 34 मिलियन डॉलर का खर्च आया था मगर शाही परिवार के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है।

वेन रूनी और कोलिन मकलोहलीं

फुटबॉलर वेन रुनी की शादी के फोटोज खरीदने के लिए एक मैगजीन कंपनी ने 4.2 मिलियन डॉलर का आफर दिया था। उनकी शादी में 8 मिलियन डॉलर का खर्च आया था।

चेल्सी क्लिंटन और मार्क मेजविंसकी

इसके अलावा आपको बताते चलें की बिल और हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सी की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। बताया जाता है की इस ग्रैंड शादी में तकरीबन 5 मिलियन डॉलर का खर्च आया था जिसकी वजह से ये शादी भी रॉयल वैडिंग में गिनी जाती है।

यह भी पढ़ें :

Back to top button