बॉलीवुड

शादी के लिए दीपिका ने खरीदा इतना महँगा मंगलसूत्र, कीमत जानकार उड़ जाएंगे आपके होश

बॉलीवुड के दो सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों ही स्टार्स अपने शादी के तैयारियों में काफी व्यस्त हैं क्योंकि शादी जीवन का सबसे खास पल होता हैं जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार दीपिका अपने और अपने होने वाले पति रणवीर सिंह के लिए शापिंग करने में काफी व्यस्त है, दरअसल शादी के कुछ ही दिन बचे हैं और दीपिका के घर तो शादी की रस्में भी शुरू हो गया हैं।

शादी की शॉपिंग में हुई इतनी महंगी ख़रीदारी

शापिंग में ना सिर्फ दीपिका अपने लिए कपड़े बल्कि गहने भी खरीद रही हैं, ऐसे में उन्होने अपने शादी के लिए मंगलसूत्र खरीदा हैं, जिसकी कीमत जानकार आपके होश उड़ जाएंगे क्योंकि उतनी महंगी मंगलसूत्र खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं हैं। मीडिया के मुताबिक दीपिका ने अपने लिए 20 लाख की कीमत का मंगलसूत्र खरीदा हैं। बता दें कि दीपिका ने अपने होने वाले पति रणवीर के लिए दो सौ ग्राम की एक चैन खरीदी हैं। मंगलसूत्र के अलावा दीपिका ने दो नेकलेस भी खरीदी हैं। ऐसे में दीपिका के ज्वेलरी की कीमत लगभग एक करोड़ बताई जा रही हैं। खबरों के मुताबिक दीपिका ने ये सारी ज्वेलरी मुंबई के अंधेरी स्थित एक ज्वेलरी स्टोर से खरीदी हैं और इस स्टोर में शापिंग का प्लान पहले से तय था तभी जब दीपिका शापिंग के लिए उस ज्वेलरी शॉप में पहुंची तो शॉप आधे घंटे के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे वो आराम से शापिंग कर सके।

शुरू हो चुकी हैं शादी की रस्में

इन दिनों इन दोनों स्टारों के शादी की तैयारियां बड़ी जोरों-शोरों से चल रह हैं, दरअसल इन दोनों की शादी इंडिया में ना होकर इटली के लेक कोमो मे संपन्न की जाएगी। बता दें कि दीपिका के घर पर शादी की रस्में होने शुरू हो गयी हैं और रस्में शुरू होने से पहले उनके घर पुजा का आयोजन किया गया था और दीपिका ने इस पुजा में शामिल होने के लिए मुंबई से अपने घर गयी थी, लेकिन रस्में होने के बाद वो फिर से मुंबई वापस आ गयी हैं और अपनी शादी की तैयारियां कर रही हैं।

बता दें कि ये दोनों ही स्टार अपने करियर की बुलंदियों पर हाँ और अभी हाल ही में दीपिका और रणवीर की फिल्म पद्मावत मे रिकार्ड तोड़ कमाई की हैं भले ही यह फिल्म रिलीज होने से पहले काफी चर्चा में थी लेकिन रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई की हैं। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था और दीपिका ने इसमें महारानी पद्मावती का रोल अदा किया था। दूसरी ओर रणवीर इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का निगेटिव रोल किया था। इसके अलावा वर्तमान में रणवीर की अपकमिंग फिल्म गली बॉय और सिंबा हैं। इन फिल्मों के अलावा रणवीर करण जौहर के फिल्म तख्त में भी नजर आएंगे। लेकिन दीपिका ने अभी तक अपने आने वाले फिल्मों के बारे में कुछ नहीं बताया हैं और ऐसा लगता हैं की दीपिका पादुकोण शादी के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक लेने के मूड में हैं।

यह भी पढ़ें :

Back to top button