बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये पांच कपल करने वाले हैं शादी, तीसरे नंबर वाले पर आप भी नहीं करेंगे विश्वास

न्यूज़ट्रेॆड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड की बात हों या टीवी जगत के इस साल बहुत से फेमस सेलेब्स शादी के बंधन में बंध गए हैं और कुछ आने वाले साल में और कुछ इसी साल शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। इस साल की शुरूआत से ही बॉलीवुड में शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं। सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा से लेकर, नेहा धूपिया तक शादी कर के अपने फैंस को खुशखबरी दी है। और आगे आने वाले समय में भी सेलेब्स को फैंस को यह खुशी मिलने वाली है। इस साल के अंत और नए साल की शूरूआत तक बॉलीवुड के कुछ कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताएंगे जो इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh -Deepika Padukone)

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल दीपिका और रणवीर की, ये दोनों नवंबर 14 और 15 को इटली के लेक कोमो में वे सात फेरे लेंगे। दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी की न्यूज सोशल मीडिया में अपनी शादी का कार्ड शेयर कर के की थी। बता दें कि इन दोनों की शादी में परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त मौजूद होंगे। जिसके बाद ये दोनों अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई में देंगे, जहां बॉलीवुड से लेकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन शिरकत करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra-Nick Jonas)

इसी साल मुंबई में भारतीय रीति-रिवाजों से रोके की रस्म की गई थी। प्रियंका और निक की शादी के चर्चे काफी समय से सुनने में आ रहे थे। इन दोनों के रिश्ते को लेकर ज्यादा बातें इसलिए भी हो रही थीं क्योंकि निक – प्रियंका से उम्र में काफी छोटे हैं। लेकिन इन सबके चलते दोनों ने अपने रिश्ते को दुनियाके सामने जाहिर किया। हालांकि दोनों की शादी की डेट अभी तक फाइलन नहीं हुई हैं लेकिन कुछ समय पहले प्रियंका को शादी के लंहगे का आर्डर देते देखा गया जिससे यह बात साफ हो गई कि बॉलीवुड का ये जोड़ा भी जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। खबरों की मानें तो प्रियंक ने इस साल निक के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा था।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora-Arjun Kapoor)

मलाइका चोपड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें काफी समय से सुनने में आ रही हैं, लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके अनुसार मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही मलाइका और अर्जुन को एक रियालिटी शो में एक साथ देखा गया था।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt)

दीपिका और रणवीर सिंह की खबरें सामने आई ही थीं कि उसी के साथ आलिया और रणबीर कपूर की शादी ने बॉलीवुड के गलियारें में खलबली मचा दी। काफी समय से दोनों की फैमिली को भी एक साथ देखा जा रहा है, जिसके बाद से ये कयास लगाएं जा रहे हैं उनका ये मिलना रणबीर और आलिया की शादी को लेकर ही हो रहा है। आलिया को अक्सर ही रणबीर की फैमिली के साथ स्पॉट किया गया है।

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ (Kapil Sharma-Gini Chatrath)

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भले ही इन दिनों फिल्मों और शोज से दूर हों लेकिन उनसे जुड़े सूत्रों की मानें तो कपिल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपिल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मुझे गिन्नी से अच्छी लड़की नहीं मिल सकती। गिन्नी ने मुझे बुरे वक्त में चलना सिखाया हैं। बता दें कि कपिल जल्द ही टीवी पर एक नए शो के साथ आने वाले हैं।

Back to top button