बॉलीवुड

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी रह चुकी इस एक्ट्रेस ने रचाई चुपके से शादी, देखें फोटो

श्रिया सरन ने की शादी: शादी-विवाह हर व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण पल होता है। हर व्यक्ति के जीवन में कभी ना कभी यह खास पल आता ही है, जब वह शादी के पवित्र बंधन में बंधता है। भारत में शादी को एक संस्कार माना जाता है जो हर व्यक्ति को जीवन में निभाना ही होता है। हालाँकि कई लोग आजीवन शादी ना करने का भी फैसला कर लेते हैं। शादी का नाम सुनते ही कई लोगों ने मन में लड्डू फूटने लगते हैं। हर व्यक्ति अपने इस खास पल को बहुत धूम-धाम से सेलिब्रेट करना चाहता है।

शादी से पहले ही शुरू हो जाती है चर्चा:

अगर बात बॉलीवुड की करें तो यहाँ की शादियाँ अन्य शादियों से कुछ ज्यादा ही भव्य होती हैं। कई बार बॉलीवुड की शादियाँ देखकर लोगों की आँखें चौंधिया जाती हैं। आख़िरकार ऐसा हो भी क्यों नहीं, शादी में इंतज़ाम ही ऐसा होता है। अक्सर बॉलीवुड के स्टार्स शादी डंके की चोट पर करते हैं। उनकी शादी से पहले ही पुरे देश में उनके शादी की चर्चा शुरू हो जाती है। लेकिन बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो चुपके से शादी करने में यकीं रखते हैं।

श्रिया रह चुकी हैं अजय देवगन की पत्नी:

जी हाँ बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने चुपके से शादी रचाई है। लोगों को उनकी शादी के बारे में तब पता चला जब उसकी फोटो सोशल मीडिया पर दिखाई दी। ऐसे ही एक और बॉलीवुड अभिनेत्री ने चुपके से शादी रचा ली है। आपको श्रिया सरन तो याद ही होंगी।

आपको बता दें श्रिया सरन अजय देवगन की पत्नी रह चुकी हैं। जी हाँ श्रिया सरन अजय देवगन की पत्नी रह चुकी हैं, लेकिन केवल स्क्रीन पर। श्रिया ने अजय देवगन की पत्नी का रोल दृश्यम में निभाया था। जानकारी के अनुसार श्रिया सरन ने अपने रुसी बॉयफ्रेंड से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है।

श्रिया ने रचाई अपने रुसी बॉयफ्रेंड से शादी:

जहाँ एक तरफ लोग शादी में बम-पटाखे फोड़ते हैं और सबको बताकर शादी करते हैं, वहीँ इस अभिनेत्री ने चुपके से शादी रचा ली है। जानकारी के अनुसार श्रिया ने नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर से शादी रचाई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रिया की शादी में बॉलीवुड सेलेब्रिटी के तौर पर केवल मनोज बाजपेयी और उनकी पत्नी शबाना ही शामिल हुए थे। ट्रेड एनालिस्ट ने इस खबर की पुष्टि एक ट्वीट करके की है। आपको बता दें श्रिया सरन और उनके बॉयफ्रेंड एंड्री की शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुई।

ज्यादातर जीवन बिता दिया एक छोटे से कस्बे में:

अपनी शादी में श्रिया को गुलाबी रंग के शादी के जोड़े में देखा गया। श्रिया सरन का जन्म हरिद्वार में हुआ था। इन्होने अपना अधिकांश जीवन शिवालिक पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बसे एक छोटे से कस्बे में बिता दिया। श्रिया तमिल, तेलगु और हिंदी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। श्रिया संतोषम, टैगोर, शिवाजी द बॉस, कंदस्वामी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ख़बरों के अनुसार श्रिया और उनके बॉयफ्रेंड एंड्री की शादी उदयपुर के एक वेडिंग डेस्टिनेशन में होने वाली थी, लेकिन श्रिया ने इससे इनकार कर दिया।

Back to top button