दिलचस्प

वीडियो: इस लड़की ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 मिनट में कर दिखाया ये कमाल

नई दिल्लीः अकसर आपने देखा ही होगा कि लोग कपड़े पहनने के लिए बहुत ज्यादा टाईम लेते हैं।  एक आम इंसान को कपड़े बदलने में 5 से 10 मिनट तो लगा ही देता हैं। वहीं अगर यह काम किसी महिला को करना हो तो और ज्यादा समय लगना तय है। उसके लिए तो घंटो तक इंतजार करना पड़ सकता है। Girl made the world record.

लड़की ने ऐसे बनाया वर्ल्ड रिकार्ड –  

यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक महिला ने एक मिनट में ही कपड़े बदल लिए। महिला ने एक मिनट में ही एक या दो बार नहीं बल्कि 18 बार कपड़े बदलें। यह कारनामा किया है मलेशिया में रहने वाले एवेरी चीन और सिल्वा लिम ने जिनके नाम एक मिनट में सबसे ज्यादा बार कपड़े बदलने का विश्व रिकॉर्ड हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीनियस विश्व रिकार्ड द्वारा की गई एक परर्फोमेन्स में मलेशिया के एवेरी चीन और सिल्वा लिम ने ये रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने स्टेज पर एक मिनट में 18 बार कपड़े बदले व पुराना रिकॉर्ड तोड अपने लिए नया रिकॉर्ड बना डाला। इससे पहले एक मिनट़ में अधिकतम बार कपड़े बदलने का पुराना रिकार्ड 16 बार का था। उन्होंने वह रिकॉर्ड बीते महीने की 30 तारीख को बनाया था।

पेशे से जादूगर ने बनाया यह जीनियस विश्व रिकार्ड –

एवेरी चीन व सिल्वा लिम पेशे से जादूगर है व दोंनो की शादी हुए 5 साल हो चुके है। उन्होंने एक इन्टरव्यू में बताया कि उन दोंनो का लक्ष्य ये विश्व रिकार्ड बनाना ही था। इस वीडियो में आप देख सकते है कि ये किस तरह पलक झपकते ही कपडे बदल लेती है। और हर बार अलग- अलग रंग और डिजाइन के कपडे पहने हुए नजर आती है। उनका ये रिकार्ड इतना शानदार था कि इस परर्फोमेन्स को देखने वाले सभी लोग आश्यर्च से वाह कर उठे। और चौक गए कि इस लड़की ने ऐसा कमाल किया तो किया कैसे।

 

देखें ये शानदार वीडियों और सिखें की कम समय में कपड़े कैसे बदलें  –

Back to top button