विशेष

हैरतअंगेज: बिमारी की वजह से लड़की के चेहरे पर उगा पेड़, देखकर हो जायेंगे हैरान!

दुनियाँ में कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जो बड़ी ही अजीब और विचित्र होती हैं। जो कुछ भी होता है, उसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है। आप तो जानते ही हैं कि इस दुनियाँ में कई ऐसी बीमारियाँ हैं, जिनके बारे में डॉक्टर अभी तक पता नहीं लगा पाए हैं, अगर पता भी है तो उसका इलाज संभव नहीं है। आपने बहुत तरह की बिमारियों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज मैं आपको जिस बीमारी के बारे में बताने जा रहा हूँ, उसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जायेंगे।

पेड़ की टहनियाँ निकली हैं चेहरे पर:

यह बिमारी किसी और को नहीं बल्कि एक लड़की को हुई है और इसी बिमारी की वजह से इस लड़की को लोग ट्री वीमेन के नाम से जानते हैं। दरअसल हम जिस लड़की के बारे में बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश की रहने वाली 10 वर्षीय शहाना है। आपको जानकर हैरानी होगी की शहाना के पुरे चेहरे पर पेड़ की टहनियों जैसा कुछ निकला हुआ है। शहाना को जो भी देखता है, वह डर जाता है। शहाना ट्री मैन सिंड्रोम से 6 महीने की उम्र से ही पीड़ित है।

6 महीने की उम्र से है यह बीमारी शहाना को:

जब शहाना 6 महीने की थी तभी इसके लक्षण दिखने शुरू हो गए थे। इस समय यह बीमारी नाक, कान, चेहरे, गाल और अन्य हिस्सों पर भी फैलने लगी है। आपको बता दें यह बिमारी अब तक केवल पूरी दुनियाँ में 10 लोगों को ही है। ज्यादातर यह बिमारी पुरुषों को होती है, शहाना पहली लड़की है, जिसे यह बिमारी हुई है। इस बिमारी की वजह से शरीर में मोटी-मोटी गाँठ बन जाती है जो बाद में टहनियों में परिवर्तित हो जाती है।

बीमारी से पीड़ित व्यक्ति का बढ़ता है वजन:

इस बिमारी से पीड़ित व्यक्ति को देखने पर लगता है कि उसके चेहरे पर पेड़ निकल रहे हैं। इस बिमारी से पीड़ित व्यक्ति के हाथ और पैरों का वजन भी खूब बढ़ जाता है। अभी शहाना का इलाज चल रहा है और उसके घर वालों को पूरी उम्मीद है कि शहाना जल्दी ही इस बीमारी से ठीक हो जायेगी। आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस बिमारी से पीड़ित होने वाले पहले व्यक्ति इंडोनेशिया के डेडे कोसवारा थे। इस बिमारी से निजात पाने के लिए उन्होंने कई ऑपरेशन भी करवायें, लेकिन उन्हें इस बिमारी से छुटकारा नहीं मिल पाया।

Back to top button