रिलेशनशिप्स

जानिए आखिरकार ब्रेकअप के बाद भी क्यों आते हैं एक्स के सपने!

दो विपरीत लिंगों के बीच आकर्षण का होना आम बात है। लड़का-लड़की जब एक दुसरे के साथ रिलेशनशिप में रहते हैं, तो बहुत ही ख़ुशी-ख़ुशी रहते हैं। लेकिन जब दोनों एक दुसरे से दूर होते हैं तो उनमें से किसी एक के लिए यह एक बहुत बड़े हादसे जैसा होता है और वह इसे जल्दी भुला नहीं पाता है। इस वजह से उसे कई परेशानियाँ भी होने लगती हैं। इस स्थिति में व्यक्ति हमेशा अपने एक्स के बारे में ही सोचता रहता है, केवल इतना ही नहीं कई बार वह सपने में अपने पूर्व पार्टनर को भी देखता है।

हर रोज ऐसे सपने देखने से आता है गुस्सा:

कई बार ऐसे सपने हर रोज देखने से व्यक्ति को गुस्सा भी बहुत आता है, क्योंकि जिसके साथ अब कोई रिश्ता ना बचा हो उसे सपने में देखना अच्छी बात नहीं है। ऐसे सपने ज्यादा देखने से हर किसी के मन में एक ही सवाल रहता है कि आखिर क्यों ऐसे सपने आते हैं। आज हम इसके पीछे के कारण को बताने जा रहे हैं कि क्यों ब्रेकअप के बाद भी अपने एक्स के सपने आते हैं।

इन वजहों से आते हैं एक्स के सपने:

*- ऐसे सपने आने का एक मतलब यह भी होता है कि आप ब्रेकअप के दर्द से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। बहुत ज्यादा अपने एक्स के बारे में सोचने की वजह से भी ऐसे सपने आते हैं।

 

*- जब भी दो लोगों के बीच रिश्ता खत्म होता है, उस समय कुछ लोग इसे बहुत बुरी तरह ख़त्म करते हैं। वह सामने वाले को इसके लिए काफी बुरा भला भी कहते हैं, वही कुछ लोग इसे शांति से स्वीकार कर लेते हैं। जो लोग शांति से ब्रेकअप कर लेते हैं, उन्ही लोगों को अपने एक्स के सपने आते हैं। इससे बचने के लिए वही सब बातें आप अपने किसी ख़ास दोस्त से कर सकते हैं, जो अपने पार्टनर से करना चाहते थे।

 

*- अगर किसी का ब्रेकअप तुरंत हुआ होता है तो इस वजह से भी ऐसे सपने आते हैं, क्योंकि किसी को भी भूलने में कुछ वक़्त लगता है। ज्यादा उनके बारे में सोचने से उन्ही के सपने आने लगते हैं।

 

*- कई लोग ऐसे होते हैं कि ब्रेकअप करने के बाद किसी और के साथ रिलेशनशिप में जुड़ जाते हैं। ऐसे में वह अपने नए पार्टनर में अपने पुराने पार्टनर की छवि को ढूढने का काम करते हैं।

 

*- अक्सर लडकियाँ ब्रेकअप के बाद खुद को नहीं सम्हाल पाती हैं। लडकियाँ ऐसे में हर समय अपने एक्स के मैसेज देखती हैं और उनका प्रोफाइल चेक करती हैं। ऐसा ज्यादा करने से दिनभर वह यही सब सोचती रहती हैं और रात में इसी के सपने आने लगते हैं।

Back to top button