बॉलीवुड

हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने खोले दिल के राज, दीपिका पादुकोण के साथ करना चाहता हूँ बॉलीवुड फिल्म में काम!

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विन डीजल के बारे में पूरी दुनियाँ जानती है। उनकी एक्शन फिल्म के दीवाने पूरी दुनियाँ में हैं। “फ़ास्ट एंड द फ्यूरियस” फिल्म से इन्होने काफी नाम कमाया है। इस फिल्म के जरिये इन्हें वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। इसके अलावा इन्होने बहुत सारी फ़िल्में की हैं। अभी इनकी हालिया फिल्म “ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज” रिलीज हुई है। इस फिल्म में इनके साथ बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं।

भारत की फ़िल्में होती हैं मनोरंजन से भरपूर:

अभी कुछ दिनों पहले विन डीजल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दीपिका के साथ भारत आये हुए थे। डीजल का मानना है कि भारत की फ़िल्में मनोरंजन से भरपूर होती हैं। डीजल ने आख़िरकार अपने मन की इच्छा ज़ाहिर कर ही दी, उनका कहना है कि अगर उन्हें बॉलीवुड की किसी फिल्म में दीपिका के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो वह कर लेंगे। दीपिका के साथ एक फिल्म में काम करने के बाद डीजल बॉलीवुड की दुनियाँ को अच्छी तरह से समझने लगे हैं।

मैं अंतर नहीं समानताएँ खोजता हूँ:

हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम को दी गयी जानकारी के अनुसार डीजल का कहना है कि, “जो लोग इस तरह की फ़िल्में बनाते हैं, वह इसमें अन्य लोगों की तरह ही जादुई असर डालते हैं। मेरी भी दिली इच्छा है कि मैं भी इसी तरह का जादू भरूँ। मैं चीजों में अंतर खोजने वाला व्यक्ति नहीं हूँ, मैं चीजों में समानताएँ खोजता हूँ।“

दीपिका साथ कोई भी भूमिका करने को तैयार:

डीजल से जब यह पूछा गया कि वह बॉलीवुड की फिल्म में किस तरह की भूमिका करना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा, “दीपिका पादुकोण के साथ मैं कोई भी भूमिका निभाने के लिए तैयार हूँ।“ आपको बता दें भारत में भी डीजल के चाहने वालों की कमी नहीं है।

Back to top button