विशेष

ज्यादा ठंढ की वजह से नदी पार करते वक़्त बर्फ बन गयी लोमड़ी…. देखें तस्वीरें!

इस समय पुरे विश्व में ठंढ का मौसम चल रहा है। भारत में भी कड़ाके की ठंढ पड़ रही है, खासतौर से उत्तर भारत में ठंढ के असर को देखा जा सकता है। विश्व के कुछ ऐसे देश भी हैं, जहाँ का तापमान ठंढ के मौसम में काफी कम रहता है। कई बार तो तापमान इतना कम हो जाता है कि किसी भी चीज को जमने में ज़रा भी समय नहीं लगता है। आपने अक्सर फिल्मों में इस तरह की घटनाएँ होते हुई देखी होंगी, लेकिन क्या आपने किसी ऐसी घटना के बारे में सुना है, जिसमे ठंढ की वजह से चलता हुआ जानवर जम जाता है।

जम जाता है चलता हुआ भेड़िया:

“डे आफ्टर टूमॉरो” फिल्म तो आपने देखी ही होगी, उसमें तापमान अचानक से इतना गिर जाता है कि कोई भी वस्तु या व्यक्ति तुरंत जम जाती है। उसमे एक जगह कुछ भेड़िये जहाज में छिपे रहते हैं और जब वह बाहर निकलते हैं तो ठंढ की वजह से जम जाते हैं। ऐसी ही एक घटना देखी गयी है, जिसमे एक लोमड़ी नदी पार करते वक़्त जम जाती है।

यूरोप में घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल:

दरअसल यूरोप में इतनी ठंढ पड़ रही है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अभी हाल ही में जर्मनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक जमी हुई लोमड़ी दिख रही है। यह यूरोप की हालत को बयाँ करती है, कि अभी वहाँ क्या स्थिति है। आपको बता दें जर्मनी के फ्रिडीनजेनशहर में बहने वाली नदी डेन्यूब को पार करते समय उसमे एक लोमड़ी डूब गयी थी। वह लोमड़ी चार दिनों तक उसी नदी में पड़ी रही।

ठंढ से हो चुकी है 60 लोगों की मौत:

जर्मनी में एक हप्ते से -9 में तापमान चल रहा है, जब तक लोगों की नजर लोमड़ी पर पड़ती, तब तक वह बर्फ बन चुकी थी। आपको बता दें लोमड़ी को निकालने के लिए बर्फ को आरी से काटना पड़ा। आपको बता दें यूरोप में ठंढ से अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button