अध्यात्म

चाणक्य नीति: अगर आप भी जीवन में परेशानियों से बचना चाहते हैं तो चाणक्य की इन बातों पर करें अमल

चाणक्य विश्व के सबसे महान व्यक्तियों में से एक माने जाते हैं। इनका जन्म आज से लगभग दो हजार साल पहले भारत में ही हुआ था। यह कई विषयों के विद्वान थे, इन्होने अर्थशात्र, राजनीति, अर्थनीति, कृषि, समाज नीति, चाणक्य नीति जैसे महान ग्रंथों की रचना की है। इन्होने आज से दो हजार साल पहले ही वह सब बातें कह दी थीं, जो आज के लोगों के भी काम आ रही हैं। अगर कोई मनुष्य चाणक्य की कही गयी बातों को ठीक से मान लेता है तो उसका जीवन बदल जाता है।

चाणक्य की बात मानने से हो सकता है आपके दुखों का निवारण:

उन्होंने इंसान के जीवन से जुड़े हर पहलुओं का गहराई से अध्ययन करने के बाद ही सबकुछ लिखा है। जो व्यक्ति किसी भी तरह की परेशानी से गुजर रहा हो, उसे चाणक्य की कही गयी बातों को अच्छे से अपने जीवन में शामिल कर लेना चाहिए। इससे उसके सारे कष्ट दूर हो जायेंगे। चाणक्य ने कुछ ऐसी बातें कहीं हैं जो सभी को जीवन में अपनानी चाहिए, ये हर किसी के लिए फायदेमंद हैं।

चाणक्य की कुछ अमूल्य बातें:

*- चाणक्य ने कहा है कि भाग्य भी उन्ही लोगों का साथ देता है, जो संकट के समय भी अपने लक्ष्य पर जमे रहते हैं।

*-किसी भी व्यक्ति को अपनी कमजोरियों के बारे में दूसरों की नहीं बताना चाहिए, इससे दूसरा व्यक्ति उसका फायदा उठा सकता है ।

*- कोई भी काम शुरू करने के बाद उसमे मिलने वाली असफलता के डर से उसे नहीं छोड़ना चाहिए।

*- किसी भी काम को शुरू करने से पहले खुद से तीन प्रश्न पूछने चाहिए। मैं क्या करने जा रहा हूँ, इसका परिणाम क्या होगा और क्या मैं इस काम में सफल हो पाउँगा। इन सवालों के जवाब मिलने के बाद ही किसी भी काम को शुरू करना ज्यादा अच्छा होता है।

*- अपनी किसी भी योजना को किसी भी अंजान व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करना चाहिए, इससे कई बार वह आपकी योजना पर अपने काम कर लेता है।

*- चाणक्य ने कहा है कि जो व्यक्ति शरीर से ताकतवर ना होते हुए भी अपने मन से मजबूत होता है, और वह मन से कभी हार नहीं मानता है उसे कोई भी नहीं हरा सकता है।

*- किसी भी व्यक्ति को कोई भी काम कल के लिए नहीं छोड़ना चाहिए, कल क्या हो जाए कौन जनता है। जो है आज है, इसलिए कोई भी काम अगर करना है तो उसे आज ही कर लेना चाहिए।

Back to top button