बॉलीवुड

जानिये प्रभास किस से करेंगे शादी, मिले लगभग 6000 शादी के प्रस्ताव

मुंबई: साल की सबसे सुपरहिट फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 के मुख्य अभिनेता प्रभास का आज ही के दिन 23 अक्टूबर 1979 को जन्म हुआ था। यानी आज प्रभास का जन्मदिन है। आज वह अपना 38वाँ जन्मदिन माना रहे हैं। प्रभास अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। फिल्म बाहुबली के बाद यह चर्चा और ज्यादा तेज हो गयी कि फिल्म में उनकी माँ देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी के साथ उनका अफेयर है।

अनुष्का ने बताया प्रभास को सबसे आकर्षक:

उनके बारे में यहाँ तक भी कहा गया कि बाहुबली 2 के दो साल पहले ही उन्होंने अनुष्का शेट्टी की शादी रुकवा दी थी। आपको बता दें बाहुबली यानी प्रभास और देवसेना यानी अनुष्का एक साथ दक्षिण भारत की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब अनुष्का से यह पूछा गया कि उन्हें प्रभास और राणा दग्गुबती में से कौन सबसे ज्यादा आकर्षक लगता है तो उन्होंने प्रभास का नाम लिया था।

मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं प्रभास:

अब आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि मन ही मन अनुष्का भी प्रभास को पसंद करती हैं। फिल्म बाहुबली आनें के बाद से प्रभास को मोस्ट एलिजिबल बैचलर के रूप में देखा जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रभास को लगभग 6000 शादी के प्रस्ताव मिले थे, जिसमें से उन्होंने सभी को ठुकरा दिया। इसकी एक वजह अनुष्का के प्रति उनके प्रेम को समझा गया। जब फिल्म बाहुबली का प्रमोशन चल रहा था उस समय दोनों के बीच अलग तरह की ही बॉन्डिंग देखी गयी थी।

लम्बे समय तक अनुष्का को नहीं करने दी शादी:

प्रभास को अनुष्का से काफी समय से मुहब्बत थी, इसी वजह से उन्होंने अनुष्का को शादी भी नहीं करने दी। अनुष्का और प्रभास ने साथ में पहली बार 2009 में काम किया था। उनकी पहली फिल्म ‘बिल्ला’ थी। उसके बाद से दोनों ने साथ में बाहुबली, और बाहुबली 2 को मिलाकर कुल चार फिल्मों में काम किया। अनुष्का शेट्टी अभी भी अकेली हैं। दोनों के ही परिवार वाले उनके लिए जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं। प्रभास की अगली फिल्म सोहा है, जो अगले साल रिलीज होगी। अनुष्का की अगली फिल्म भागमती है।

Back to top button