बॉलीवुड

भाभी अनुष्का से भी खूबसूरत विराट कोहली की बहन भावना, खूबसूरती में देती है हेरोइनों को मात

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी को एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। आपको शायद याद होगा की कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। आज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का 30वां जन्मदिन है और इस मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। अनुष्का ने विराट के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘भगवान इनको जन्म देने के लिए शुक्रिया।’ यानी शादी के करीब एक साल बाद भी विराट-अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे हैं। शायद आपको याद हो कि विराट और अनुष्का की शादी के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा शादी के दौरान सामने आई विराट कोहली की बहन भावना कोहली (Bhavna Kohli) की तस्वीरों की रही थी।

भावना कोहली (Bhavna Kohli) की तस्वीरें (Pictures of Bhavna Kohli/Dhingra)

गौरतलब है कि अनुष्का और विराट की शादी की तस्वीरें उस वक्त हर न्यूज चैनल और पेपर पर छाई हुई थी। आपको बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी में न तो टीम इंडिया के खिलाड़ी शामिल हुए थे और न ही बॉलीवुड में अनुष्का सात कर चुके स्टार्स शामिल हुए थे। दोनों की शादी भारत से दूर इटली में हुई जिसमें केवल दोनों के परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। विराट की ओर से उनके कुछ दोस्तों के साथ उनकी माँ, भाई-भाभी बहन और जीजा शामिल हुए। इसी दौरान विराट कोहली की बहन भावना कोहली अपनी खुबसुरती की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं।

भावना ढींगरा है विराट की बहन

दरअसल, विराट की बहन का नाम भावना ढींगरा है। ऐसा माना जाता है कि वो अनुष्का से कहीं ज्यादा खूबसूरत और बोल्ड हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली कि बहन भावना की शादी साल 2002 में संजय ढींगरा के साथ हो चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर भावना कोहली ( Bhavna Kohli pictures) की तस्वीरे हाल ही में सामने आई

संजय भावना कोहली (Bhavna Kohli) के पति  एक बिजनेसमैन हैं और दोनों के 2 बच्चे भी हैं। सोशल मीडिया पर भावना की कुछ तस्वीरे हाल ही में सामने आई हैं, जिनको लोग खुब पसंद कर रहे हैं।

ऐसी है विराट कोहली की फैमिली

विराट के माता पिता की बात करें तो उनके पिता का नाम प्रेमनाथ कोहली था और वो क्रिमिनल लॉयर हुआ करते थे। लेकिन, साल 2006 में ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनकी डेथ हो गई थी। विराट की मां का नाम सरोज कोहली है और वो एक हाउसवाइफ हैं। विराट की फैमली में भाई और भाभी भी हैं। विराट के बड़े भाई का नाम विकास और भाभी का नाम चेतना कोहली है। वहीं विराट की बहन और जीजा की बात करें तो विराट की बहन का नाम भावना कोहली है और वो उनसे कई साल बड़ी हैं। भावना ने बिजनेसमैन संजय ढींगरा से शादी की है। भावना के दो बच्चे हैं।

आपको बता दें, विराट और अनुष्का की शादी पिछले साल इटली में 11 दिसंबर को हुई थी। हालांकि, इस शादी में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। दोनों ने पूरे भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। इटली में गुपचुप शादी के बाद नई दिल्ली में दोनों ने 21 दिसंबर और मुंबई में 26 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी और इस पार्टी में पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड के कई स्टार पहुँचे थे।

Back to top button