स्वास्थ्य

इस तरह खाली पेट अगर आप घी खाएंगे तो कुछ दिनों मे आपका मोटापा हो जायेगा छूमंतर

घी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये तो सभी जानते हैं पर कुछ लोग मोटापे के डर से इसका सेवन नही कर पाते हैं और इसके लाभ से वंचित रह जाते हैं। लेकिन हम आपको बता दें घी का सेवन सिर्फ वजन बढ़ाने से में ही सहायक नही है बल्कि इससे वजन घटाया भी जा सकत है.. जी हां, ये सुनकर शायद ही आपको विश्वास हो पर ये बिल्कुल ही सच है और आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल अगर रोज सुबह घी का सेवन खाली पेट किया जाए तो ये ना सिर्फ मोटापे को कम करता है बल्कि इससे और भी कई सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं इसके लिए आपको कैसे करना है घी का सेवन और उससे क्या क्या फायदे आपको मिल सकते हैं..

दरअसल आयुर्वेद में सेहतमंद रहने के लिए कई सारे उपाय और नुस्खें बताए गए हैं और सुबह खाली पेट घी का सेवन भी इन्ही नुस्खों में से एक है । इसके लिए आपको हर रोज सुबह नाश्ता करने से पहले एक चम्मच घी एक गिलास गर्म पानी के साथ लेना है और इसके बाद लगभग आधे घण्टे तक आपको कुछ भी खाना पीना नही है। आयुर्वेद की मानें तो अगर हर रोज सुबह नाश्ता करने से पहले आप खाली पेट घी खाते हैं तो इससे शरीर को कई फायदे होते हैं। जैसे कि …

स्किन में ग्लो लाने के लिए आप ना जाने क्या करते हैं, महंगी से महंगी क्रीम और कॉस्मेटिक का प्रयोग करते हैं पर क्या आपको पता है कि अगर आप हर रोज सुबह घी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करती है। घी शुष्क त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और हेल्दी बनाता है। साथ ही घी सोरायसिस जैसे रोग को भी अंदर से सही कर सकता है।

अगर आपके जोड़ो में दर्द रहता है तो फिर घी के सेवन में इससे भी आराम मिल सकता है। दरअसल घी में मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में बेहद सहायक है और इससे जोड़ों के दर्द और गठिया रोग में राहत मिलती है ..साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोग को भी ये दूर रखता है।

वैसे अगर सामान्य रूप से घी का सेवन किया जाए तो ये वजन बढ़ा सकता है पर अगर आप हर रोज सुबह खाली पेट 5-10 मिलीलीटर घी का सेवन पानी के साथ करते हैं तो फिर इससे तेजी के साथ आपका वजन कम होता है। अगर आप भी अपने मोटापे से परेशान है और इससे निपटने के लिए कभी आप नींबू पानी तो कभी शहद का सहारा लेते हैं तो इन सब उपाय को छोड़िए और देसी घी के इस नुस्खें को जरूर अपनाइए।

Back to top button