समाचार

गुजरात चुनाव नतीजे: शुरूआती रुझानों में बीजेपी ने कांग्रेस को बुरी तरह पछाड़ा

नई दिल्ली: गुजारत चुनाव में कौन जीता कौन हारा उसका फैसला आज हो जायेगा। मतों की गिनती शुरू हो चुकी है और धीरे-धीरे नतीजे भी सामने आने लगे हैं। शुरूआती रुझानों को देखते हुए कहा जा सकता है कि बीजेपी कांग्रेस को करारी शिकस्त देने वाली है। अभी हाल ही में सूत्रों से पता चला है कि बीजेपी 85 सीटों पर आगे है तो कांग्रेस 75 सीटों पर आगे है। गुजरात के डिप्टी सीएम मेहसाणा सीट पर आगे चल रहे हैं। मणिनगर में भी बीजेपी सबसे आगे चल रही है। दूसरी तरफ जयसिंहपुर से कांग्रेस आगे चल रही है।

राजकोट पक्षिम से गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी आगे चल रहे हैं। यहाँ उनके बिरोधी कांग्रेस के इन्द्रनील राजगुरु हैं। सौराष्ट्र में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है वहीँ दक्षिणी गुजरात में में बीजेपी आगे चल रही है। सौराष्ट्र में पटेल फैक्टर का असर साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। अगर पिछले विधानसभा चुनावों की बात की जाये तो बीजेपी के खाते में कुल 116 सीटें आयी थी जबकि कांग्रेस 61 सीटों पर ही सिमट गयी थी। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव 9 दिसंबर और 14 दिंबर को संपन्न हुए थे।

गुजरात की कुछ सीटें बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं, जिसके ऊपर सभी की निगाहें बनी हुई हैं। एक है राजकोट और दूसरी है वलसाड। राजकोट की सात विधानसभा सीटों में से एक सीट राजकोट पक्षिम से तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रूपाणि ने चुनाव लड़ा था। राजकोट की 7 सीटों में से चार पर बीजेपी का तो तीन पर कांग्रेस पर कब्ज़ा है। राजकोट पक्षिम से विजय रूपाणि ने 2014 में कांग्रेस के जयंतीभाई कलारिया को 75 हजार वोटों से हराया था। इस सीट पर 1985 के बाद से लगातार बीजेपी ही जीत दर्ज कर रही है।

इसके साथ ही वलसाड के बारे में यहाँ तक कहा जाता है कि जो भी पार्टी इस पर कब्ज़ा करती है, उसी की राज्य में सरकार बनती है। 2012 के विधानसभा चुनाव में यहाँ से बीजेपी के भरतभाई पटेल ने कांग्रेस के धर्मेश पटेल को लगभग 35 हजार वोटों से मात दिया था। इस बार गुजरात चुनाव जितना महत्वपूर्ण बना हुआ है, इससे पहले कभी नहीं हुआ। पहली बात यह की यह बीजेपी के लिए किसी जंग से कम नहीं है। यह पीएम मोदी का गृहनगर है और इसे बीजेपी का गढ़ माना जाता है। लेकिन इस बार कांग्रेस इन सभी से छुटकारा चाहती है। गुजरात का बादशाह कौन होगा यह नतीजे आने के बाद पता चल जायेंगे।

Back to top button