समाचार

विमान में जायरा वसीम से छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई: समाज में अराजकता का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पहले इसकी शिकार आम जनता हुआ करती थी लेकिन अब सेलेब्रिटी भी इससे बच नहीं पा रहे हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें कानून का बिलकुल भी डर नहीं है। वह ऐसी-ऐसी हरकतों को बेख़ौफ़ अंजाम देते हैं, जिसे करने से पहले एक सामान्य आदमी सौ बार सोचता है। हाल ही में एक ऐसी ही घटना दंगल की अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ हुई थी।

दंगल की अभिनेत्री जायरा वसीम ने विस्तारा फ्लाइट से दिल्ली से मुंबई जाते समय अपने एक सहयात्री पर छेड़खानी का आरोप लगाया। मुंबई पुलिस ने बयान दर्ज करके तुरंत कार्यवाई शुरू कर दी और देर रात अँधेरी के रहने वाले आरोपी विकास सचदेव को गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा। उधर विस्तारा ने भी अभिनेत्री जायरा वसीम से इस घटना पर माफ़ी माँगी है और अपनी प्राथमिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को सौंप दी है।

अभिनेत्री ने इस घटना को अपने इन्स्टाग्राम पेज पर लाइव साझा किया। इस वीडियो में जायरा रोते हुए बता रही थी कि फ्लाइट में अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति बार-बार अपने पैर से पीठ और गले पर छूने की कोशिश कर रहा था। उस वक़्त जायरा आधी नींद में थी। जायरा ने सवाल किया कि क्या किसी भी लड़की के साथ ऐसा करना चाहिए? यह भयावह था। क्या किसी लड़की की सुरखा इस तरह से करनी चाहिए। अगर आप अपनी मदद के लिए खुद आगे नहीं बढ़ते तो कोई भी मदद के लिए नहीं आता है। इससे बुरी बात और कुछ नहीं हो सकती।

जायरा पूरी घटना को रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रही थी लेकिन फ्लाइट में लाइट डिम होने की वजह से ऐसा नहीं कर पायी। उन्होंने बताया कि मैंने पहले इसे इग्नोर करने की कोशिश की। मुझे पहले लगा कि ऐसा टर्बुलेंस के कारण हो रहा है। लेकिन बाद में पता चला कि यह बद्तमीजी है। इसके बाद भी वह रुका नहीं और अपने पैर मेरे हाथ और कमर तक पहुँचा दिए। इस बारे में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है कि हम विस्तारा एयरलाइन को नोटिस भेज रहे हैं कि उन्होंने जायरा की मदद नहीं कि और आरोपी के विमान से उतरने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया।

Back to top button