बॉलीवुड

ये हैं शशि कपूर के बेटे और बेटी… आज कैसी जिंदगी जी रहे हैं जानकर रह जाएंगे दंग

मुंबई मंगलवार को अपने वक्त में बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार रहे अभिनेता शशि कपूर का निधन हो गया। वो 79 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज पूरे हिन्दु रीति रिवाज के साथ किया है, जिसमें ना सिर्फ बॉलीवुड जगत के बल्कि पूरे देश के लोगों ने अपने चहेते सुपर स्टार शशि कपूर को श्रद्धांजलि दी।

आपको बता दें कि शशि कपूर, राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे और उन्होंने कपूर खानदान को एक्टिंग की दुनिया में नई ऊचाँइयों पर पहुँचाया था।

क्या कर रहे हैं शशि कपूर के बेटे और बेटी?

79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले बॉलीवुड के सुपर स्टार शशि कपूर का निधन बॉलीवुड के लिए दुख की घड़ी है। शशि कपूर की गिनती दुनिया के बेहतरीन कलाकारों में की जाती थी। उनकी फिल्में आज भी लोगों को काफी पसंद आती है।

आपको बता दे कि शशि कपुर की शादी 1958 में जेनिफर केंडल से हुई थी। शशि कपूर के दो बेटे कुणाल, करन और एक बेटी संजना कपूर हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि उनके बेटे और बेटी क्या करते हैं।

कुणाल कपूर

सबसे पहले बात शशि कपूर के बड़े बेटे कुणाल की करते हैं। कुणाल ने अपने करियर की शरुआत नसीरुद्दीन शाह के थिएटर से की और फिल्म अक्स से सहायक निर्देशक काम किया। कुणाल ने साल 2006 में आमिर खान के साथ रंग दे बसंती में काम किया जिसके बाद उनकी गिनती बॉलीवुड के चुंनिदा स्टार्स में होने लगी। इस फिल्म के लिए कुणाल को फिल्म फेयर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के नॉमिनेट किया गया था।

संजना कपूर

आपको बता दें कि संजना कपूर, कपूर खानदान की पहली लड़की थीं, जिन्होंने फिल्मों में काम किया। संजना ने साल 1981 में फिल्म ’36 चौरंगी लेन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और कई बड़ी फिल्मों में काम किया। लेकिन, बॉलीवुड में ज्यादा सफल न हो सकीं। आपको बता दें कि संजना ने उत्सव (1984), हीरो हीरालाल (1988) और सलाम बॉम्बे (1988) जैसी फिल्मों में काम किया है। साल 1990 में एक्टिंग को अलविदा कहने के बाद संजना ने कुछ सालों तक थिएटर में काम किया। संजना ने प्रसिद्ध टाइगर कन्जर्व एक्टिविस्ट वाल्मीक थापर से शादी की है और उनका एक बेटा है जिसका नाम हामिर है।

करन कपूर

करन कपूर शशि कपूर और ब्रिटिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल के बेटे हैं। 80 के दशक में करन की गिनती मुम्बई के फेमस मॉडल्स में होती  थी। करन ने ‘बॉम्बे डाइंग’ के लिए मॉडलिंग किया है और उन्होंने 1978 में ‘जुनून’ से बॉलीवुड में डेब्यू भी किया। सल्तनत (1986), लोहा (1987) और अफसर (1988) जैसी फिल्मों में काम करने के बाद करन ने भी बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। करन ने 30 साल की उम्र में लोरना से शादी की और उनके दो बच्चे जैक और आलिया हैं। करन अब अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं। बताया जाता है कि वो वहां एक फेमस फोटोग्राफर हैं।

Back to top button