राशिफल

इन 5 राशियों को धन प्राप्ति के बन रहे जबरदस्त संयोग, जागेगा सोया भाग्य

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं वृद्धि योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपको किसी व्यक्ति से कुछ नया सीखने को मिल सकता है, जो भविष्य में बेहद काम आएगा। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे। किसी रिश्तेदार के साथ कोई गलतफहमी चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। आपके जीवन की किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अपने काम पर विश्वास और मेहनत से काम करना सफलता दिलाएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरपूर रहेगा। आपके घर किसी मेहमान के आने से खुशियां ही खुशियां होंगी। आप विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। जो लोग कपड़े से जुड़ा हुआ बिजनेस करते हैं, उनको ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी, जिसका आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों का समय खास रहने वाला है। आप ऑफिस में बॉस के द्वारा दिए गए कामों को पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे और आपको सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। आप अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके दोस्तों में इजाफा होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। आप किसी समारोह में शामिल होंगे। आपकी उपस्थिति को महत्व दिया जाएगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जो आपके व्यापार को बढ़ाने में सहयोग करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ नया सीखेंगे और अपना अच्छा परफॉर्मेंस देंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आप किसी भी अजनबी व्यक्ति पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है, समय से दवाई दें। इस राशि के लेखकों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। आपकी कोई किताब पब्लिश हो सकती है जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाएगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घर के बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी फेरबदल वाला रहेगा। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें, नहीं तो हानि हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आपको जरूर करना चाहिए। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको बहुत ही जल्द कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपके अच्छे विचार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों का समय सुनहरा रहने वाला है। अगर किसी दोस्त से मतभेद चल रहा था, तो वह खत्म हो जाएगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आप किसी पुराने कर्ज के भरपाई करने में सफल रहेंगे। आपके पिताजी आपको काम सौंपेंगे, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपका रुका हुआ काम पूरे होने से मानसिक शांति मिलेगी। आप कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके काम से लोग प्रभावित होंगे। आपसे कुछ सीखना चाहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी इसलिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार विमर्श करना पड़ सकता है। सभी लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए समय बेहद खास रहेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहेगा। आप कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सफल रहेंगे। घर परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में कोई समस्या चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है। किसी यात्रा से लाभ होने के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहने वाला है। कामकाज में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा सुखद रहेगी। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी मेहनत आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्य आगे बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों के लिए समय शानदार रहेगा। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनको उम्मीद से ज्यादा लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपको कुछ सम्मानित लोगों का सहयोग मिल सकता है। जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। ऊर्जा के साथ आप काम करेंगे। कोई भी बड़ा काम करने से पहले परिवारवालों की सलाह जरूर लें। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

Back to top button