राशिफल

ग्रहों की बदलती चाल से बना सौभाग्य योग, इन 3 राशियों के खुशियों के दिन हुए शुरू, मिलेगी तरक्की

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं सौभाग्य योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहने वाला है। किसी बड़े की सलाह से आप महत्वपूर्ण कामों को पूरा कर लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। प्रेमियों के लिए भी समय बहुत ही खास रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। ऑफिस में आप किसी प्रेजेंटेशन को तैयार करने में व्यस्त रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Taurus

वृषभ राशि वाले लोगों का समय लाभदायक रहने वाला है। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ होने के योग हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से अपना बिजनेस आगे बढ़ा सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपके दांपत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। इस राशि के शिक्षकों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर हो सकता है, जिससे सारी चिंता दूर हो जाएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय खुशहाल रहने वाला है। आपके घर खास मेहमान के आगमन से घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में निवेश के लिए समय आपके पक्ष में रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Leo

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके दोस्तों की संख्या में इजाफा होगा। लेकिन आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा फायदा होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पारिवारिक रिश्तो में खुशियां बनी रहेगी। आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। शिक्षक किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी बेहतर सलाह से जरूरतमंद लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए समय करियर का चुनाव करने के लिए अच्छा है। आपको अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए, नहीं तो सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। माता-पिता की सेहत ठीक रहेगी। बेकरी का कारोबार कर रहे लोग अपना कारोबार विस्तृत करने का विचार बनाएंगे। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। परिवार में नन्हा मेहमान शामिल होने से खुशी का माहौल बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। कई दिनों से किसी पसंदीदा वस्तु को लेना चाह रहे हैं, तो आप उसे खरीद सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। ऑफिस के काम समय पर पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी को अच्छा धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी से इंटरव्यू का ऑफर मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी आपसे कोई बात शेयर करेंगे, आप उनकी बात को जरूर समझेंगे। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। कारोबारियों की आय में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी, साथ में घूमने जाने का मौका मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों की पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय कमजोर नजर आ रहा है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर असर पड़ेगा। आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहेगा। व्यापार में मेहनत से आपको अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको अपने बड़े बुजुर्गों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। उनके साथ मनोरंजन करेंगे। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। प्रेम जीवन शानदार रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय शानदार रहेगा। किसी जानी-मानी कंपनी से आपको नौकरी का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से आपको कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की राय जरूर ले लें। पॉजिटिव सोच वाले लोगों से अच्छा तालमेल बनाकर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे।

Back to top button