राशिफल

सिद्धि योग बनने से इन 4 राशियों के सुधरेंगे हालात, जीवन में मिलेगी खूब तरक्की

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं सिद्धि योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों को सिद्धि योग का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आप सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे। आपका रुझान दान धर्म की ओर रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए समय खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किस्मत पूरा साथ देने वाली है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा प्राप्त होगा। सकारात्मक विचारों की वजह से तरक्की प्राप्त करेंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आप बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। कुछ नया काम शुरू करेंगे। शुरुआत में आपको अपने काम को लेकर थोड़ी निराशा होगी। लेकिन जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नए लोगों के साथ काम करने की संभावना बढ़ेगी। धन लाभ के योग बने हुए हैं। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा रहेगा। सिद्धि योग बनने से व्यापार करने वाले लोगों को कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ होने के कई अवसर मिलेंगे। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके लिए कोई नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप अपनी संतान को उच्च शिक्षा के लिए कहीं बाहर भेज सकते हैं, जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए सिद्धि योग फायदेमंद साबित होगा। आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बनाएंगे। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग फायदेमंद रहेगा। आपको आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन फिर भी आप अपने बेहतरीन प्रदर्शन से बड़े अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा। कारोबार में भारी मुनाफा होने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का समय उम्मीद से भरा रहने वाला है। आपकी कड़ी मेहनत से उच्च तकनीकी संस्थान में एडमिशन पाने की उम्मीद बढ़ेगी। बिजनेस साझेदार के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। आप मिलकर व्यापार को आगे बढ़ाने की योजनाएं बना सकते हैं, जिससे व्यवसायिक चुनौतियां कम होंगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपका खुद पर विश्वास बढ़ेगा। आप अपनी खुशी दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए फास्ट फूड खाने से बचेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। बिना सोचे-समझे कोई भी बड़ा फैसला लेना ठीक नहीं है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान कुछ व्यापार संबंधित खर्चे होंगे। साथ ही कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी सकारात्मक नजर आ रहा है। अगर आप किसी पुरानी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता दूर हो जाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुकूल रहेंगी। काफी लंबे समय से आपका सोचा हुआ काम किसी की मदद से पूरा हो सकता है। आपको बड़ों का सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपको बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। व्यापार में भारी धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। बिजनेस साझेदार के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपकी आमदनी की संभावना बढ़ेगी। आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। आपको किसी बड़ी कंपनी से बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान आपके विरोधी आपके खिलाफ साजिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का समय बेहद शानदार नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपका निजी जीवन स्थिर रहने की संभावना है। आप अपने पारिवारिक और प्रोफेशनल लाइफ दोनों तरफ की जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब रहेंगे। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहतर नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी रचनात्मक ऊर्जा पर काम करने का मौका मिलेगा। लोगों का आप पर भरोसा बढ़ेगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं, उनको अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। आपको अच्छी आमदनी होगी। लेकिन किसी भी प्रकार के लेनदेन में आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर असर पड़ेगा। इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय लाभदायक रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में तरक्की के मौके मिलेंगे। आपके काम की तारीफ होगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको किसी अच्छी कंपनी में नौकरी मिलने के योग हैं। जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे।

Back to top button