राशिफल

इन 3 राशियों का बदला वक्त, जीवन में आएंगी खुशियां, पैसों के मामले में रहेगी बल्ले-बल्ले

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का समय बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता मिलने के योग हैं। किसी बड़े कॉलेज में आपको एडमिशन मिल सकता है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, तो आपको पढ़ाने का मौका मिल सकता है। सिविल सेवा करने वाले लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। व्यापारियों के लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप छोटा-मोटा व्यापार करते हैं, तो आपका व्यापार बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में उन्नति होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों का समय बेहद बेहतरीन नजर आ रहा है। नौकरी में तरक्की के साथ-साथ आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन अत्यंत सुखद रहने वाला है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तत्पर रहेंगे। शादीशुदा जिंदगी में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आनंद पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। संतान से संबंधित किसी प्रकार की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आपको अच्छा फायदा देगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का समय खुशहाल रहने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने कामकाज को पूरा करने में सफल रहेंगे। जो लोग लेखन आदि कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको तरक्की के मौके मिल सकते हैं। आप अपने सामने आने वाली हर समस्या का डटकर सामना करेंगे। आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। पैसों का लेनदेन करते समय थोड़ा सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। विद्यार्थियों को किसी खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनको किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस करने का मौका मिलेगा। व्यापार से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप कुछ अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपको आगे चलकर लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने व्यापार में काफी अच्छे फायदे देखने को मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों का समय सकारात्मक नजर आ रहा है। ऑफिस में सभी के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। कुछ कामों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई पार्ट टाइम जॉब भी कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों के लिए समय बेहद खास नजर आ रहा है। किसी पुरानी जमीन जायदाद से आपको अच्छा लाभ होने के योग हैं। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। लेकिन आपको फिजूलखर्ची पर ध्यान देने की जरूरत है, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन का संचय कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय आनंद और उत्साह से भरपूर रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारियों का भी पूरा साथ मिलेगा। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना बनी हुई है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा रहेगा। लेकिन आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर प्राप्त हो सकता है। इससे आपके मन को खुशी मिलेगी। दांपत्य रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। ऑफिस के काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपने सामने आने वाली विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करना होगा। कठिन समय में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। शिक्षा से संबंधित आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिजल्ट मिलेंगे और आपको अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अभी और इंतजार करना पड़ेगा उसके बाद ही आपको कोई मौका मिल सकता है इसलिए आपको अपनी कोशिश जारी रखनी होगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ रही है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगी। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आप अपने अंदर सकारात्मक उर्जा बनाए रखें। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनको अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर असर पड़ेगा इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है, जिससे आपका भविष्य सुरक्षित होगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आप अपने काम करने के तरीकों में बदलाव कर सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होने से बचें। परिवार के साथ हंसी-मजाक के साथ समय व्यतीत होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा।

Back to top button
?>