राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की शुभ चाल 3 राशियों की सुधारेगी किस्मत, पैसों की किल्लत होगी दूर

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की शुभ चाल की वजह से कुछ राशियों के जीवन की परेशानियां दूर होंगी और इन्हें शुभ फल मिलेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहेगा। आप साझेदारी में कोई बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच विचार कर रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर कोई अच्छी खबर सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा साबित होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जिससे आपके व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करते हुए नजर आएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी शुभ साबित होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपको प्रमोशन के योग हैं। कारोबार करने वाले लोगों का समय अच्छा साबित होगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आप अपनी मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जरूरी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बनेगी। शादीशुदा जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी बेहतर नजर आ रहा है। परिवार के साथ किसी सामाजिक समारोह में जा सकते हैं, वहां पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात होगी। लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की दृष्टि से आपका समय अच्छा रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ आग लग सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों का समय उत्साह से भरपूर रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। परिवार के लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आप अपनी चतुराई से अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर काम के बोझ से थोड़ी राहत मिलेगी। सहकर्मियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल होंगे। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। विदेश जाकर नौकरी करने वाले लोगों को अच्छा मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक बेहतर व्यतीत होने वाला है। सरकारी नौकरी के किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको नए अवसर के साथ कुछ नया अनुभव भी मिलेगा। व्यापार में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है, जिससे कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में आपको पूरा लाभ मिलने के योग हैं। कहीं से आपका रुका हुआ धन वापस आएगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप किसी प्रकार का निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत नजर आ रही है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय खुशहाल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। अपना ज्यादा समय घरवालों के साथ बिता सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके अच्छे काम की वजह से बड़े अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। आपके सीनियर भी आपका पूरा सहयोग करेंगे, जिसकी वजह से आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बने हुए हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का समय सुख-शांति से भरपूर रहेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य स्थल पर काम की वजह से भागदौड़ की संभावना है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोग खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार बढ़ाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। सरकारी जॉब के लिए परीक्षा देने वाले लोगों को खुशखबरी मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक अच्छा नजर आ रहा है। आपको नौकरी या किसी व्यापार से अचानक धन लाभ होने के योग हैं। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। आपको सफलता जरूर मिलेगी। दांपत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

Back to top button
?>