राशिफल

शनिदेव कुंभ राशि में होने जा रहे वक्री, इन 3 राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय और कर्मफल दाता बताया गया है। शनि देव सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए करीब ढाई साल का समय लेते हैं। वहीं अभी शनि अपनी दूसरी स्वयं की राशि कुंभ में मौजूद है और 17 जून को इसी में रहते हुए वक्री होने वाले हैं।

शनिदेव का कुंभ राशि में वक्री होना शश राजयोग का निर्माण करेगा। ऐसे में यह शश राजयोग कुछ राशि वालों के जीवन पर शुभ प्रभाव डालेगा तो कुछ पर अशुभ प्रभाव भी डालने वाला है। तो चलिए जानते हैं आखिर शनिदेव का वक्री होना आपकी राशि पर कैसा असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों के लिए शनिदेव का वक्री होना ठीक नहीं है। इस राशि वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको कठिन मेहनत करने के बावजूद भी कामकाज में सफलता नहीं मिल पाएगी। इतना ही नहीं बल्कि धन हानि के संकेत भी मिल रहे हैं। आपको किसी वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई है। कुल मिलाकर आपको इस दौरान काफी सतर्क रहना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना कई परेशानियां बढ़ा सकता है। इस दौरान आपको अपने जीवन में बहुत सी चुनौतियां बढ़ती हुई नजर आएंगी। नौकरी करने वाले लोगों को कार्य क्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं बल्कि कार्यक्षेत्र में कुछ धन हानि होने की भी संभावना बनी हुई है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आप अपने खानपान की आदतों में सुधार करें, नहीं तो स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शनि की उल्टी चाल परेशानी लेकर आ सकती है। आप अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में भी हानि होने की संभावना बनी हुई है। विरोधी पक्ष हावी होने का प्रयास करेंगे, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वालों को अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। कोई भी बड़ा निवेश ना करें, तो ही बेहतर होगा नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आप इस दौरान अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस समय कर्क राशि पर शनि की ढैया चल रही है। ऐसे में शनि वक्री के दौरान कर्क राशि की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक क्षेत्र में हानि होने की संभावना बनी हुई है। इसलिए आपको काफी सावधान रहना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए शनिदेव का वक्री होना बहुत ही शुभ साबित होगा। शश राजयोग आपके लिए वरदान से कम नहीं है। आपको इस दौरान कुछ बेहतरीन मौके मिलेंगे। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होने की संभावना बनी हुई है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के कई रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए कार्यस्थल पर अच्छा लाभ मिलेगा। सहयोगियों और अधिकारियों के साथ आपके मधुर संबंध होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना लाभ दिलाएगा। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे आपको भारी मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। मकान खरीदने का सपना भी पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों के लिए भी शनि का वक्री होना अशुभ प्रभाव दे सकता है। इस दौरान आपके जीवन की मुश्किलें बढ़ेंगी। नौकरी करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार करने वाले लोगों को धन हानि होने की संभावना बनी हुई है। आपकी सेहत भी कमजोर रहेगी। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। कामकाज करने में आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, जिससे आप काफी निराश रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए कुंभ राशि में शनि ग्रह का वक्री होना बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले बहुत ही अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। आपके जीवन में कई तरह की लग्जरी चीजें आएंगी, जिसका आप लुफ्त उठाएंगे। आपको पैतृक संपत्ति से अच्छा खासा लाभ होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान जो लोग जमीन-जायदाद और मकान से संबंधित काम करते हैं। उनको भी अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को भी लाभ के बेहतरीन मौके हाथ लग सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

शनि ग्रह का कुंभ राशि में वक्री होना आपके लिए कुछ परेशानियां ला सकता है। इस दौरान जीवन में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है, जिसकी वजह से मानसिक और शारीरिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से भी बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना मिलाजुला प्रभाव देगा। कठिन मेहनत करने के बाद ही आपको अपने कामकाज में सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पिताजी की मदद से पूरा हो जाएगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो जाएगी। विद्यार्थियों को इस दौरान किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही लाभ पहुंचाने वाला सिद्ध हो सकता है। शनि आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने की उम्मीद बनी हुई है। धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। नई-नई योजनाओं में आपको काम करने का मौका मिल सकता है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। नौकरी में भी आपको अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। घर परिवार की परेशानियां कम होती हुई नजर आ रही हैं। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। इस दौरान आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच विचार करने की जरूरत है, नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Back to top button