राशिफल

Rashifal 4 June: आज इन 3 राशियों की गुप्‍त बातें हो सकती हैं उजागर, मुश्किल में पड़ सकते हैं

हम आपको रविवार 4 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 June 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके पराक्रम में वृद्धि रहेगी। युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी व्यस्त दिखेंगे और उत्साह के साथ उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आज दूसरों के साथ संबंधों में आपके स्वभाव में तीखा उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वभाव पर थोडा नियंत्रण रखने कि थोड़ी आवश्यकता है अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हो।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपमें भावुकता की थोड़ी कमी रहेगी जिसके कारण किसी की बातों या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है। कारोबार में दिन की शुरुआत भले ही धीमी हो लेकिन शाम तक काम का भार बढ़ेगा और आपके चेहरे पर छाई उदासी प्रसन्नता में बदल जाएगा। आज प्रेम-प्रसंग के मामलों से खुद को दूर रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बिजनेस में परफार्मेंस सुखद रहेगा। छात्र लाभान्वित होंगे। यात्रा अच्छी रहेगी।

surya dev

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

धन के क्षेत्र में वृद्धि योग बन रही है। नया व्यवसाय योग बन रहा है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने से अनुभव में बड़े लोगों से सलाह जरूर लें। सरकारी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। मनोकामना पूर्ति का समय चल रहा है, चौतरफा लाभ होगा। छात्रों के लिए यह समय अच्छा है। अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। आज आसपास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप पैसों को लेकर किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें वरना धोखा खा सकते हैं। आपके व्यापार में शुभता बनी रहेगी। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आज के दिन ननिहाल पक्ष की अनदेखी ना करें। घर में कोई अच्छा आयोजन हो सकता है। जितना संभव हो सके खुद को आवेश में आने से बचाएं। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपको आज अपने रिश्तेदारों से लाभ हो सकता है। आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द सफलता हासिल होगी। दामपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। आज आप व्यावसायिक रुप से कार्यों में तेजी महसूस कर सकते हैं इसके साथ आपको लक्ष्य प्राप्त करने की चिंता सता सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। घर के रखरखाव तथा साफ सफाई संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो आपका काम बन सकता है। किसी भी काम को करने से पहले सोच-समझकर फैसला करें। धन के मामले में अभी कोई अहम निर्णय लेने का समय नहीं है। किसी विशेष कार्य के प्रति की गई मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज झगड़ों से दूर रहने के लिए वाणी पर संयम रखें। आज आपको सफलता का अनुभव होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ अवसर भी मनाया जा सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं या वाहन खरीद सकते है। बड़े व्यापारियों को अच्छी खासी आमदनी प्राप्त होगी। यदि युवा वर्ग किन्हीं विवादों में फंस जाते हैं, तो उसे बहुत ही सूझबूझ के साथ निकलने का प्रयास करना चाहिए। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। स्वभाव में कठोरता और रुखेपन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा पूरा दिन खराब हो सकता है। आलस्य से बचें और दिनचर्या को बिगड़ने न दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप पसंदीदा काम निपटाने और शौक पूरे करने के लिए समय निकाल सकते हैं। यदि आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर किसी डील को फाइनल करेंगे,तो वह बाद में आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। अगर आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हैं तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपको काफी संघर्ष के बाद कुछ परेशानियों से निजात मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज उधारी में आप जितना सावधान रहेंगे उतना आपके लिए ठीक रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी सी खराब रहेगी। भावुक बने रहेंगे। क्रोध और चिड़चिड़ापन हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। आज आपका ध्यान संतान की ओर भी रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक घर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। यदि छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

विद्यार्थीजनों को पढने-लिखने में विघ्न आएगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रत्येक कार्य आसानी से पूरे होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारी वर्ग को भी व्यापार संबंधी कार्यों में लाभ होगा। मित्र मंडली के साथ समय बिताएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। खरीददारी और सौदेबाजी में बहुत हद तक सफल होंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे ।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेगी, नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आज भाग्य की अपेक्षा मेहनत पर जोर दें, विभिन्न स्त्रोतों से लाभ के संकेत हैं। बस आपको सोच समझ कर बोलना है। आकस्मिक खर्च होने की संभावना है।

आपने Rashifal 4 June 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 June 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 June 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>