राशिफल

सर्वार्थसिद्धि योग बनने से 3 राशियों के लिए खुलेंगे धन के सभी द्वार, मिलेगी जबरदस्त तरक्की

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से सर्वार्थसिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं सर्वार्थसिद्धि योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

आपका समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। लंबे समय से चली आ रही मानसिक चिंता दूर होगी। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने का मन बनाएंगे। संतान पक्ष की ओर से बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित कोई बड़ी सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। आपको पहले की गई मेहनत का अब लाभ प्राप्त होगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

आपका समय बेहद शुभ साबित होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा कर लेंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बना सकते हैं, जिसमें उनको गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में नई नई खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

आपका समय शुभ परिणाम लेकर आया है। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में और मजबूती आएगी। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। जो महिलाएं बिजनेस करती हैं, उनके लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

आपका समय काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में भी स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम में मित्रों की सहायता मिलेगी, जिससे आपका वह कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को अपने बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए समय बेहतरीन रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

आपका समय मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने हर कार्य समय रहते पूरे करने होंगे, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीजें अच्छे से पूरी होंगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर का माहौल काफी ठीक नजर आ रहा है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। छात्रों को अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए किसी से सलाह मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

आपका समय बहुत उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। आप अपनी बात सबको समझाने में सफल होंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। इसके साथ ही आपका खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। नए लोग आप से जुड़ने की कोशिश करेंगे। छात्रों के लिए समय शानदार रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय बेहद शानदार नजर आ रहा है। कार्यस्थल में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। संगीत से जुड़े हुए लोगों को किसी अच्छे प्लेटफार्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादा ऑयली खाने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

आपका समय शानदार नजर आ रहा है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे और आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अगर आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। किसी काम को नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। ऑफिस में सहयोगीयों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बड़े अधिकारी भी आपके कामों की प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

आपका समय बेहतरीन रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलवा सकती है। आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। किसी घरेलू काम को पूरा करने के लिए परिवार के साथ मिलकर बातचीत करेंगे। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

आपका समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिए परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन मुताबिक परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने जा रही है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपको कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता रहेगा। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। घर पर नन्हे मेहमान के आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन शानदार रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

आपका समय आपके जीवन में कुछ खास मौके लेकर आया है। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आगे चलकर आपको किसी काम में आपकी मदद करेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। जो लोग लोहे का व्यापार करते हैं, उनको अच्छा खासा मुनाफा होने के योग हैं। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा।

Back to top button