राशिफल

बुध-शुक्र बना रहे लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों की होगी मौज, आएगा इतना पैसा संभाले नहीं संभलेगा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका अच्छा या बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 2 मई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। वहीं बुध ग्रह इसमें पहले से विराजित है। ऐसे में शुक्र और बुध की युति लक्ष्मी नारायण योग बना रही है। यह योग 3 राशियों के लिए बड़ा ही स्पेशल साबित होने वाला है। इस लक्ष्मी नारायण योग से इनके जीवन में ढेर सारी खुशियां और पॉजिटिव बदलाव आने वाले हैं। एक तरह से इनकी लाइफ पूरी तरह बदलने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि यह लकी राशियां कौन-कौन सी हैं।

वृषभ राशि

लक्ष्मी नरायण योग का वृषभ राशि के जातकों को बहुत अच्छा लाभ मिलने वाला है। इस योग के चलते इनकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। पैसों को लेकर इन्हें कोई कमी देखने को नहीं देखने को मिलेगी। धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। जॉब में इनकी तरक्की होगी। बॉस इनके काम से खुश रहेगा। इन्हें नई जॉब के ऑफर भी मिल सकते हैं।

यदि नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह मई का महीना बड़ा उत्तम साबित होगा। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। भाग्य के दम पर आपके कई काम पूरे हो जाएंगे। आपको आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप जल्द किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए सुखद साबित होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बड़ा लकी साबित होगा। किस्मत इनका पूरा पूरा साथ देगी। खासकर करियर में एक बड़ा उछाल आएगा। आपके सभी सपने साकार होंगे। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। नौकरी में आपका प्रमोशन होगा। यदि आप किसी बड़ी कंपनी में स्विच करने का सोच रहे हैं तो यह बहुत अच्छा समय रहेगा।

सेहत को लेकर सारी चिंताएं खत्म होगी। संतान की ओर से सुख मिलेगा। जल्द आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। तुम्हारे लोगों के घर में शहनाई बजेगी। कोर्ट कचहरी के मामले अच्छे से निपट जाएंगे। शत्रु आपके सामने घुटने टेकने को मजबूर हो जाएगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप पहले से और ज्यादा खुश खुश रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। आपके सभी दुख दर्द अब समाप्त हो जाएंगे। पैसों की सारी दिक्कतें दूर हो जाएगी। आमदनी बढ़ जाएगी। घर में लड़ाई झगड़े खत्म हो जाएंगे। भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी। आपको धार्मिक यात्रा पर जाने का सुख मिल सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी।

दोस्तों रिश्तेदारों से किसी बड़े धन की प्राप्ति हो सकती है। विवाह का योग बन सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें भी अच्छा खासा मुनाफा होगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए यह समय सबसे बढ़िया है। नए मकान की खरीदी या बिक्री हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।

Back to top button