राशिफल

गुरु उदय इन राशियों पर पड़ेगा भारी, पीछे पड़ जाएगी बुरी किस्मत, होगा पैसों का नुकसान, हो जाए सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि बदलना या उनका अस्त-उदय होना अक्सर हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। बीती 22 अप्रैल को बृहस्पति गुरुदेव ने मेष राशि में अस्त अवस्था में गोचर किया था। वहीं 27 अप्रैल को वह मेष राशि में उदित हो गए हैं। उनके इस उदय का जहां कुछ राशियों को लाभ होगा तो वहीं कुछ तो हानि होगी। तो चलिए जानते हैं ये लकी और अनलकी राशियां कौन-कौन सी हैं।

गुरु उदय से इन राशियों को होगा नुकसान

वृषभ राशि: गुरु उदय के चलते वृषभ राशि के जातकों को कुछ बाद नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। जैसे इन्हें धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्च बढ़ सकते हैं। जॉब और बीजनेस में दिक्कतें आ सकती है। किसी अपने से धोखा मिल सकता है। सेहत गड़बड़ हो सकती है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। वरना कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। संयम से काम नहीं लेना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

कन्या राशि: गुरु उदय के चलते कन्या राशि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इनके कई अटके हुए काम और स्थगित हो सकते हैं। घर में लड़ाई झगड़े का माहौल रहने से टेंशन में आ सकते हैं। अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें। चोरी का खतरा हो सकता है। सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। खान पान पर ज्यादा ध्यान दें। बाहर का न खाएं। लंबी यात्रा करने से बचें। किसी पर आंख बंदकर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। कभी हार न माने।

वृश्चिक राशि: गुरु उदय के चलते वृश्चिक राशि के जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह समस्याएं आर्थिक और मानसिक हो सकती है। पैसों की दिक्कत कुछ महीनों तक आ सकती है। शत्रु आपका बनता काम बिगाड़ सकते हैं। सेहत को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है। दोस्तों से धोखा मिल सकता है। विवाह में अड़चनें आ सकती है। समाज में आपका रुतबा कम हो सकता है। घर में दुख और अशान्ति का माहौल रह सकता है। दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ेगा। बनता काम बिगड़ जाएगा।

गुरु उदय का इन राशियों को होगा लाभ

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह और धनु पांच ऐसी राशियां हैं जिन्हें गुरु उदय का लाभ होगा। इनके जीवन में ढेर सारी खुशियां आएगी। धन से जुड़े कई लाभ होंगे। पैसा खुद चलकर घर आएगा। अपनों का साथ और प्यार मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। कुंवारे लोगों की शादी होगी। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग ठीक हो जाएंगे। घर में मेहमान आने से आर्थिक लाभ होगा। किस्मत आपका साथ देगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

घर में खुशी का माहौल रहेगा। भगवान में आस्था बढ़ेगी। घर में माँगलक कार्य होंगे। संतान का सुख मिलेगा। जमीन जायदाद के मामले अपके पक्ष में होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। जॉब में नए ऑफर मिल सकते हैं। नया बीजनेस शुरू करने के लिए समय उचित है। भगवान का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

Back to top button