राशिफल

130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन राशियों को मालामाल करेगा चंद्र ग्रहण

भारत में बुद्ध पूर्णिमा बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। यह हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इस वर्ष यह 5 मई 2023 को आ रही है। दिलचस्प बात ये है कि इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का ऐसा दुर्लभ संयोग पूरे 130 साल बाद बन रहा है। इसका कुछ खास राशियों पर बहुत शुभ असर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि ये भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।

मेष राशि

mesh

बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का यह दुर्लभ संयोग मेष राशि के जातकों के लिए बड़ा भाग्यशाली सिद्ध होगा। इन्हें जॉब में नए अवसर मिलेंगे। नई जॉब के ऑफर आपकी लाइफ बेहतर बना देंगे। वहीं बीजनेस करने वालों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। नया बीजनेस शुरू करने में लाभ होगा। उधार का पैसा वापस मिल जाएगा।

कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इसमें भी फायदा ही होगा। इसके अलावा शादी के योग बन सकते हैं। आपको अपनी पसंद का जीवनसाथी मिल सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। रिश्तेदारों से धन की प्राप्ति होगी। अटके हुए काम बन जाएंगे।

सिंह राशि

leo

सिंह राशि के जातकों को इस दुर्लभ संयोग का बड़ा लाभ होगा। इनकी किस्मत इनका साथ देगी। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। भाग्य के दम पर इनके सभी काम आसानी से हो जाएंगे। दान धर्म करने से लाभ होगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। सभी सपने पूरे होंगे।

जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में होंगे। कहीं से अचानक बड़े धन की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी। घर में खुशियां आएगी। समाज में आपकी तारीफ होगी। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता हाथ लगेगी। एक खुशहाल समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि

Capricorn

बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग मकर राशि के जातकों को आर्थिक लाभ देगा। इनके जीवन में धन की कोई कमी नहीं होगी। मां लक्ष्मी इनके ऊपर मेहरबान रहेगी। किस्मत इनका भरपूर साथ देगी। जॉब में प्रमोशन होगा। काम के सिलसीले में विदेश जा सकते हैं। मकान खरीदी या बिक्री का योग बनेगा।

कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपके सभी दुख खत्म होंगे। घर में शांति रहेगी। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ जाएंगे। बीजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पैसा निवेश करने से लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

Back to top button