राशिफल

22 अप्रैल से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मालामाल कर देगा पंचग्रही-चांडाल योग, पूरे महीने रहेगी मौज

ग्रहों का गोचर हमारी लाइफ में उथल पुथल मचा जाता है। इसका अच्छा और बुरा दोनों परिणाम देखने को मिलता है। 22 अप्रैल को गुरु ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान गुरु अस्त अवस्था में होंगे। फिर 27 अप्रैल को उदित हो जाएंगे। इस दौरान मश राशि में सूर्य, बुध, राहु, यूरेनस पहले से उपस्थित हैं। इसके चलते पंचग्राही राजयोग बन रहा है। वहीं गुरु और राहु के मिलन से गुरु चांडाल योग भी बन रहा है। इन सभी का 5 राशियों पर शुभ असर देखने को मिलेगा।

मेष राशि

मेष गुरु की मित्र राशि है। वह इसमें प्रवेश भी कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। जॉब करने वालों का प्रमोशन होगा। बीजनेस से जुड़े लोगों को तगड़ा मुनाफा होगा। वहीं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं की किस्मत भी चमक सकती है। धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। समाज में इज्जत बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि

गुरु के गोचर का सिंह राशि के जातकों को बढ़िया फल मिलने वाला है। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता-पिता से धन की प्राप्ति होगी। आपके घर नया मेहमान आ सकता है। इनके आने से धन लाभ होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान की ओर स खुशखबरी मिलेगी। पति और पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं खत्म होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में आएंगे। विदेश यात्रा हो सकती है।

कन्या राशि

गुरु का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। भाग्य के दम पर इनके सभी काम हो जाएंगे। यह जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। मकान खरीदी या बिक्री का योग बनेगा। जॉब में आपके काम की तारीफ होगी। नया बीजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। घर में खुशहाली और समृद्धि आएगी। समाज में इज्जत बढ़ेगी। अचानक बड़ा धन मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को गुरु गोचर का बड़ा लाभ मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। पति और पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। कुंवारे लोगों की शादी का योग बनेगा। काम के सिलसिले में विदेश जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपको आर्थिक लाभ देगी। मां लक्ष्मी आपके ऊपर मेहरबान रहेगी। अपने दिल की बात सुनकर सही फैसला लेंगे तो खूब तरक्की करेंगे, करियर में उछाल आएगा। सभी बढ़ाएं दूर होगी।

मीन राशि

गुरु का गोचर मीन राशि के जातकों को शुभ समाचार देगा। इनके अच्छे दिन शुरू होंगे। लग्जरी लाइफ मिलेगी। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। लंबी यात्रा लाभकारी रहेगी। भगवान में आस्था बढ़ेगी। दान धर्म करने से बड़ा लाभ मिलेगा। भाग्य साथ देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। शत्रु आपके सामने हार मान लेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

Back to top button