राशिफल

अक्षय तृतीया पर बन रहा अखंड साम्राज्य राजयोग, रात-दिन पैसों में खेलेंगी ये राशियां, होगी तगड़ी कमाई

ग्रहों का गोचर अक्सर हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ जाता है। इस माह 22 अप्रैल को गुरु ग्रह मेष राशि में गोचर कर रहा है। इस दिन अक्षय तृतीया भी पड़ रही है। ऐसे में यह स्थिति अखंड सामाज्य राजयोग (Akhand Samrajya Rajyog) का निर्माण कर रही है। इस राजयोग का आर्थिक लाभ तीन राशियों को मिलेगा। ये अगले कुछ महीने पैसों में खेलेंगी।

मिथुन राशि

अखंड साम्राज्य राजयोग के चलते मिथुन राशि के जातकों की लाइफ में कई पॉजिटिव बदलाव आएंगे। इनकी आर्थिक स्थिति पहले से और भी मजबूत होगी। इनकी लाइफ में धन कमाने के कई अवसर आएंगे। बस इन्हें इन अवसरों को पहचनना है। इसका सही समय पर लाभ उठाना है। फिर पैसा इनके पास बार-बार आता रहेगा।

जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में भी इन्हें लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामले इनके पक्ष में आएंगे। जॉब करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा भी हो सकती है। बीजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा होगा। बस आपको थोड़ा दिमाग से काम लेकर अपनी सेल्स बढ़ाना होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अखंड साम्राज्य राजयोग का भरपूर लाभ मिलेगा। इनकी पैसों की प्रॉब्लम हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। धन के मामले में भाग्य इनका साथ देगा। इन्हें पैसा कमाने के कई मौके मिलेंगे। इसमें अच्छे जॉब के ऑफर भी शामिल हैं। वहीं पुराना रुका हुआ धन भी वापस मिल जाएगा।

माता-पिता से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी भी आपको धन लाभ देगा। वहीं संतान की ओर से भी पैसा प्राप्त हो सकता है। इतना ही नहीं आपके दोस्तों से मुलाकात भी आपके धन कमाने के नए रास्ते खोल सकती है। नया मकान और वाहन का सुख भी मिल सकता है। लग्जरी लाइफ मिल सकती है।

मकर राशि

अखंड साम्राज्य राजयोग का मकर राशि के जातकों को खास लाभ होगा। नौकरी में इन्हें तरक्की मिलेगी। बॉस इनके काम से खुश होकर इनकी सैलरी बढ़ा देगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। बीजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। नया व्यापार शुरू करने के लिए भी समय उत्तम है।

काम के चलते आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपको बड़ा धन लाभ देगी। उधार का पैसा वापस मिल सकता है। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। रिश्तेदारों से धन का बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको आपके काम का उचित फल मिलेगा। मां लक्ष्मी आपके घर पधारेंगी।

Back to top button