राशिफल

शुक्र गोचर ने चमकाई इन राशियों की किस्मत, पैसों से भर जाएगी तिजोरी, करियर में भी आएगा उछाल

ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रहों का गोचर हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। अब शुक्र ग्रह को ही देख लीजिए। यह ग्रह हमारी राशि में मजबूत हो तो धन, प्रेम, सुख, लग्जरी लाइफ और अच्छा भाग्य मिलता है। बीती 6 अप्रैल को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश कर चुका है। इसका पांच राशियों पर पर शुभ असर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि ये लकी राशियां कौन सी है।

वृषभ राशि

शुक्र गोचर के चलते वृषभ राशि के जातकों को बहुत लाभ होगा। इन्हें पैसों की कोई कमी नहीं होगी। कानून और कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। जीवन में पॉजिटिव बदलाव आएंगे। विवाह का योग बनेगा। सेहत अच्छी रहेगी। घर में लक्ष्मी आएगी। भाग्य आपका साथ देगा। बिगड़े काम भी बन जाएंगे। प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता मिलेगी। शत्रु की हार होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि को शुक्र के गोचर का बहुत तगड़ा लाभ मिलने वाला है। भाग्य इनका इतना साथ देगा कि कम मेहनत से ही अच्छा फल मिल जाएगा। इसके अलावा इस राशि के जातक खूब पैसा भी कमाएंगे। इन्हें धन अर्जित करने के कई अवसर मिलेंगे। इनकी लाइफ के सभी दुख भी धीरे धीरे खत्म हो जाएंगे। जॉब में प्रमोशन होगा। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। काम के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं।

सिंह राशि

शुक्र गोचर के चलते सिंह राशि को इस माह कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इन्हें संतान से जुड़ा कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। व्यापार का विस्तार होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। कुंवारे लोगों की शादी के योग बन सकते हैं। किस्मत आपका हर पल साथ देगी। आपके सभी लोग खत्म हो जाएंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि

शुक्र गोचर का कन्या राशि के जातकों का बड़ा लाभ होगा। इन्हें नए मकान का सुख मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। काम की वजह से दूसरे शहर जाना हो सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। शादी के योग बन सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को शुक्र गोचर का फायदा मिलने वाला है। इनके जीवन में ढेर सारी खुशियां आने वाली है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। कैरियर में बड़ा लाभ मिलेगा। यदि आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। पैसा निवेश करने के लिए बहुत बढ़िया समय चल रहा है। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। सेहत को लेकर अच्छी खबर मिलेगी।

Back to top button